Illegal Slaughterhouse Ujjain : उज्जैन में अवैध कत्लखाने का भंडाफोड़, महाकाल मंदिर क्षेत्र के पास छापेमारी

Illegal Slaughterhouse Ujjain : उज्जैन | महाकाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कत्लखाने का खुलासा किया है। यह कार्रवाई 12 अप्रैल की रात की गई, जिसमें पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मांस, धारदार हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। महाकाल मंदिर क्षेत्र के पास चल रहा था अवैध काम जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर के पास महाकाल थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध मकान में चोरी-छिपे पशु कटाई की सूचना पुलिस को मिली थी। धार्मिक क्षेत्र होने के कारण यहां मांस विक्रय और कत्लखाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। Sehore Road Accident : सीहोर-पचामा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो गंभीर घायल छापेमारी में मिले बछड़े और मांस पुलिस टीम ने जब मौके पर दबिश दी तो अंदर से जिंदा गाय का बछड़ा, कटे हुए मांस के टुकड़े, खून के निशान और पशु काटने में इस्तेमाल होने वाले धारदार हथियार बरामद हुए। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी मिला। दो आरोपी मौके से गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हाजी मुस्तकीम और वसीम बम्बईया नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कोट मोहल्ला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मांस की अवैध बिक्री की तैयारी में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश पशु संरक्षण एवं पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह अवैध कारोबार किस नेटवर्क के जरिए चल रहा था और मांस की सप्लाई कहां की जानी थी। MP Census 2027: भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संभाला पदभार, जनगणना को लेकर दिया संदेश
Sehore Road Accident : सीहोर-पचामा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो गंभीर घायल

Sehore Road Accident : सीहोर | सीहोर-पचामा मार्ग पर राजपूत ढाबा के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रैवलर और स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण कि कार के उड़े परखच्चे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। MP Census 2027: भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संभाला पदभार, जनगणना को लेकर दिया संदेश दो लोग गंभीर रूप से घायल इस दुर्घटना में स्विफ्ट कार का चालक और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है। हादसा सीहोर-पचामा ओल्ड रोड पर हुआ है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। BJP MLA Viral Video: दतिया में भाजपा विधायक को पड़े मुक्के,वीडियो वायरल
MP Census 2027: भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संभाला पदभार, जनगणना को लेकर दिया संदेश

MP Census 2027 : भोपाल | भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही उन्होंने जनगणना को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया और लोगों से सही व सटीक जानकारी देने की अपील की। जनगणना को लेकर दिया अहम संदेश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि जनगणना कोई रेस नहीं है, बल्कि इसमें सही जानकारी देना सबसे जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जानकारी दर्ज करें, ताकि भविष्य की योजनाएं सही दिशा में बन सकें। Breaking News Ujjain : उज्जैन में छुट्टियों का मातम, कीटनाशक के जहरीले धुएं ने छीनी दो मासूमों की सांसें डिजिटल होगी अगली जनगणना उन्होंने बताया कि आने वाली जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और इसके डेटा के आधार पर सरकार की नीतियां तय की जाएंगी। ऐसे में गलत जानकारी देने से भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। विकसित भारत 2047 में भोपाल की भूमिका कलेक्टर ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में भोपाल की अहम भूमिका होगी। उन्होंने भोपाल को देश की सबसे बेहतरीन राजधानी बनाने का भी लक्ष्य रखा। MP Board Result 2026 : छतरपुर में 12वीं की छात्रा की मौत, परीक्षा में असफलता से आहत होकर रिजल्ट के बाद खाया जहर
BJP MLA Viral Video: दतिया में भाजपा विधायक को पड़े मुक्के,वीडियो वायरल

BJP MLA Viral Video: दतिया | मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सेवड़ा से भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। आशीर्वाद लेने पहुंचे विधायक को कथित तौर पर मुक्के मारने और माला फेंकने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। Breaking News Ujjain : उज्जैन में छुट्टियों का मातम, कीटनाशक के जहरीले धुएं ने छीनी दो मासूमों की सांसें भगवत कथा कार्यक्रम के दौरान घटना जानकारी के अनुसार यह मामला बेरछा गांव में चल रही भगवत कथा के दौरान का है। यहां भिंड से आए संत सीताराम का आशीर्वाद लेने के लिए विधायक प्रदीप अग्रवाल पहुंचे थे। आशीर्वाद के दौरान विवाद बताया जा रहा है कि आशीर्वाद लेने के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई। इसी दौरान संत द्वारा विधायक को कथित तौर पर मुक्के मारे गए और उनके द्वारा पहनाई गई माला भी फेंक दी गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे 4–5 दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Breaking News Ujjain : उज्जैन में छुट्टियों का मातम, कीटनाशक के जहरीले धुएं ने छीनी दो मासूमों की सांसें

Breaking News Ujjain : उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन में गर्मी की छुट्टियां मनाने आए बच्चों के साथ एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। गेहूं में कीटनाशक दवा डालने के बाद बने जहरीले धुएं की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। त्रिवेणी हिल्स इलाके में हुआ हादसा यह घटना इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी हिल्स क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार लालचंद प्रजापत के घर उनकी बेटियां अपने बच्चों के साथ छुट्टियां बिताने आई थीं। सोमवार रात सभी बच्चे एक बंद कमरे में सो रहे थे, जहां बड़ी मात्रा में गेहूं रखा हुआ था। MP Heatwave Alert : एमपी में हीटवेव का असर तेज, 25 शहरों में पारा 40 के पार, 16 जिलों में लू का अलर्ट कीटनाशक से बनी जहरीली गैस बनी मौत की वजह बताया जा रहा है कि गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए उसमें कीटनाशक दवा डाली गई थी। बंद कमरे में रातभर उसी दवा से जहरीली गैस बनती रही, जिससे पांचों बच्चे इसकी चपेट में आ गए। सुबह उठने के बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में दो मासूमों ने तोड़ा दम परिजन सभी बच्चों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान सबसे पहले डेढ़ माह की बच्ची त्रिशा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद चार साल की अनिका ने भी इलाज के दौरान अपनी जान गंवा दी।बाकी तीन बच्चों का इलाज जारी है, जिनमें से एक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। Bhopal AIIMS Cockroach Video viral : भोपाल AIIMS का वीडियो वायरल, अव्यवस्था की खुली पोल, मरीजों के बीच कॉकरोचों की भरमार परिवार में मातम, नानी खुद को मान रही जिम्मेदार घटना के बाद परिवार में गहरा मातम छा गया है। बच्चों की नानी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी गेहूं में दवा मिलाई गई थी, लेकिन इस बार यह कदम जानलेवा साबित हो गया। डॉक्टरों की चेतावनी डॉक्टरों के अनुसार अनाज में डाली जाने वाली कीटनाशक दवाओं से बंद जगह में जहरीली गैस बन सकती है, जो खासकर बच्चों के लिए बेहद खतरनाक होती है। इससे सांस लेने में दिक्कत और दम घुटने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। पुलिस और एफएसएल जांच जारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस कमरे में बच्चे सो रहे थे वहां करीब चार क्विंटल गेहूं रखा था। FSL टीम भी मौके से सैंपल जुटा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। MP Board Result 2026 : छतरपुर में 12वीं की छात्रा की मौत, परीक्षा में असफलता से आहत होकर रिजल्ट के बाद खाया जहर
MP Heatwave Alert : एमपी में हीटवेव का असर तेज, 25 शहरों में पारा 40 के पार, 16 जिलों में लू का अलर्ट

MP Heatwave Alert : भोपाल। मध्यप्रदेश में अब भीषण गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि प्रदेश के 25 से ज्यादा शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। नौगांव सबसे ज्यादा गर्म छतरपुर जिले के नौगांव में सबसे अधिक 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा खजुराहो में 42.2 डिग्री, रतलाम में 42 डिग्री और नर्मदापुरम में 41.8 डिग्री पारा रहा। वहीं सतना में 41.7 डिग्री, मंडला में 41.6 डिग्री, सीधी में 41.2 डिग्री और शाजापुर में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। MP Board Result 2026 : छतरपुर में 12वीं की छात्रा की मौत, परीक्षा में असफलता से आहत होकर रिजल्ट के बाद खाया जहर अन्य जिलों में भी गर्मी का असर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच बना हुआ है। टीकमगढ़, धार, खरगोन और रीवा में तापमान 41 डिग्री के आसपास रहा। उमरिया और दतिया में 40.8 डिग्री, श्योपुर, दमोह और रायसेन में 40.4 डिग्री, गुना में 40.3 डिग्री, छिंदवाड़ा, मलाजखंड और बैतूल में 40.2 डिग्री, खंडवा में 40.1 डिग्री और सागर में 40 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहर भी गर्मी की चपेट में राज्य के प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। इंदौर में 40 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और जबलपुर में 39.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। MP Census 2027 : मध्यप्रदेश में जनगणना का पहला चरण शुरू, अब खुद भी भर सकेंगे डिटेल; जानें कैसे करें स्व-गणना 16 जिलों में लू की चेतावनी मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इनमें रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांदुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। यह इस सीजन में पहली बार है जब इतने अधिक जिलों में एक साथ लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाके गर्म हवाओं की चपेट में रहेंगे। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है, ताकि लू के प्रभाव से बचा जा सके।
MP Board Result 2026 : छतरपुर में 12वीं की छात्रा की मौत, परीक्षा में असफलता से आहत होकर रिजल्ट के बाद खाया जहर

MP Board Result 2026 : छतरपुर | मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां कक्षा 12वीं की एक छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। रिजल्ट के बाद मानसिक रूप से परेशान थी छात्रा मामला नौगांव थाना क्षेत्र के सुनाटी गांव का है। बताया जा रहा है कि छात्रा हाल ही में घोषित हुए परीक्षा परिणाम से काफी आहत थी। उसे एक विषय में सप्लीमेंट्री आई थी, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गई थी। परिजनों के अनुसार, इसी तनाव के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। Bhopal AIIMS Cockroach Video viral : भोपाल AIIMS का वीडियो वायरल, अव्यवस्था की खुली पोल, मरीजों के बीच कॉकरोचों की भरमार जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत घटना के बाद परिजन छात्रा को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। सीएसपी अरुण सोनी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। MP Census 2027 : मध्यप्रदेश में जनगणना का पहला चरण शुरू, अब खुद भी भर सकेंगे डिटेल; जानें कैसे करें स्व-गणना
Bhopal AIIMS Cockroach Video viral : भोपाल AIIMS का वीडियो वायरल, अव्यवस्था की खुली पोल, मरीजों के बीच कॉकरोचों की भरमार

Bhopal AIIMS Cockroach Video viral : भोपाल | रिपोर्ट राजधानी भोपाल स्थित AIIMS Bhopal में एक बार फिर लापरवाही और अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। NICU में चूहों के मिलने की घटना के बाद अब अस्पताल के वार्डों के बाहर कॉकरोचों की भरमार देखी गई है, जिससे मरीजों के परिजन परेशान और नाराज हैं। ऑब्सटेट्रिक वार्ड के बाहर का वीडियो वायरल मामला अस्पताल के ऑब्सटेट्रिक वार्ड के बाहर का बताया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में कॉकरोच घूमते नजर आए। इस पूरी स्थिति का वीडियो मरीज के परिजनों ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह भी देखा गया कि परिजनों के खाने तक में कॉकरोच घुस रहे हैं। MP Census 2027 : मध्यप्रदेश में जनगणना का पहला चरण शुरू, अब खुद भी भर सकेंगे डिटेल; जानें कैसे करें स्व-गणना वार्ड के बाहर फैली गंदगी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वार्ड के बाहर गंदगी फैली हुई है और सफाई व्यवस्था बेहद खराब है।जहां मरीजों के परिजनों के रुकने और सोने की व्यवस्था है, वहां भी साफ-सफाई का अभाव नजर आ रहा है। परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की लापरवाही बेहद चिंताजनक है।उनका मानना है कि यदि अस्पताल में ही साफ-सफाई नहीं होगी, तो इसका सीधा असर मरीजों की सेहत और सुरक्षा पर पड़ सकता है। AIIMS प्रबंधन पर फिर उठे सवाल इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर AIIMS Bhopal प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि अस्पताल प्रबंधन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। live-in partner crime : भोपाल में लिव-इन पार्टनर ने 6 साल की बच्ची का किया अपहरण,आरोपी गिरफ्तार
MP Census 2027 : मध्यप्रदेश में जनगणना का पहला चरण शुरू, अब खुद भी भर सकेंगे डिटेल; जानें कैसे करें स्व-गणना

MP Census 2027 : भोपाल। मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 का पहला चरण गुरुवार से शुरू हो गया है। इस चरण के तहत अगले 45 दिनों तक प्रदेशभर में मकानों और उनमें रहने वाले परिवारों की गणना की जाएगी। इस बार सरकार ने प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प भी दिया है, जिससे लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा जनगणना के पहले 15 दिन यानी 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आम नागरिक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए सेल्फ एनुमरेशन पोर्टल https://se.census.gov.in सुबह 6 बजे से सक्रिय हो गया है, जो रोजाना रात 12 बजे तक खुला रहेगा। नागरिक इस पोर्टल पर लगभग 15–20 मिनट में अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। Bhopal Crime Today: भोपाल में सनसनीखेज वारदात, किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या 33 सवालों के देने होंगे जवाब ऑनलाइन फॉर्म भरते समय नागरिकों को कुल 33 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इनमें शामिल हैं: मकान की स्थिति (दीवार, छत, फर्श) पानी, बिजली, शौचालय जैसी सुविधाएं गैस, टीवी, मोबाइल, वाहन और अनाज से जुड़ी जानकारी फॉर्म भरने के बाद एक प्रिव्यू फाइल तैयार होगी। जानकारी जांचने के बाद सबमिट करने पर 11 अंकों की SE ID (H से शुरू) मिलेगी, जो SMS और ईमेल पर भी भेजी जाएगी। स्व-गणना का फायदा यदि आपने पहले ही ऑनलाइन फॉर्म भर दिया है, तो जनगणनाकर्मी के आने पर केवल SE ID दिखाकर सत्यापन कराना होगा। इससे दोबारा पूरी जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, यदि कोई गलती रह जाती है, तो उसे केवल प्रगणक के माध्यम से ही सुधारा जा सकेगा। Vidisha murder case : विदिशा में चकना दुकान संचालक की हत्या, घर लौटते समय चाकू से हमला, दो आरोपियों पर शक रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी जानकारी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए परिवार के मुखिया का नाम मोबाइल नंबर जरूरी होगा। ध्यान रहे, एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार का रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा और रजिस्ट्रेशन के बाद नाम व भाषा में बदलाव संभव नहीं होगा। सही लोकेशन के लिए नागरिकों को डिजिटल मैप पर अपने घर को मार्क करना होगा। 1 मई से घर-घर सर्वे 1 मई से 30 मई तक जनगणनाकर्मी डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे। इस दौरान ऑनलाइन भरी गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा जिन लोगों ने स्व-गणना नहीं की है, उनसे सीधे जानकारी ली जाएगी प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर और सही जानकारी दर्ज करें, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके। live-in partner crime : भोपाल में लिव-इन पार्टनर ने 6 साल की बच्ची का किया अपहरण,आरोपी गिरफ्तार
Bhopal Crime Today: भोपाल में सनसनीखेज वारदात, किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या

हाइलाइट्स भोपाल में बाइक सवार बदमाशों ने किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सीने में लगते ही मौके पर मौत हो गई। वारदात बैरसिया थाना क्षेत्र के शमशाबाद रोड पर हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है। Bhopal Crime Today: भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार शाम एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। live-in partner crime : भोपाल में लिव-इन पार्टनर ने 6 साल की बच्ची का किया अपहरण,आरोपी गिरफ्तार सीने में गोली लगते ही मौके पर मौत घटना बैरसिया थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान हनीफ पिता मोहम्मद शफीक (42) के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 7, बैरसिया का निवासी था और किराना व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कारोबारी को सीने में गोली मारी, जिससे बुलेट आर-पार हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घर से 10 KM दूर मिला शव वारदात के बाद हनीफ का शव शमशाबाद रोड स्थित एक ढाबे के पास मिला, जो उसके घर से लगभग 10 किलोमीटर दूर था। घटना स्थल पर उसकी बाइक भी बरामद की गई है। परिजनों का बयान: रिश्तेदार के घर जा रहे थे परिजनों के अनुसार, हनीफ शाम करीब 4:30 बजे अपने रिश्तेदार के घर शमशाबाद जा रहे थे। इसी दौरान ढाबे के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश आए और एक राउंड फायरिंग कर दी। परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक का किसी से कोई विवाद या पुरानी रंजिश नहीं थी। Raisen district toppers : रायसेन के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, MP टॉप-10 में 5 ने बनाई जगह, किसान की बेटी पूर्णिमा भी शामिल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही बैरसिया पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस भोपाल ग्रामीण एसपी रामशरण प्रजापति ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। इलाके में दहशत का माहौल इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को लेकर सदमे में हैं और पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। Vidisha murder case : विदिशा में चकना दुकान संचालक की हत्या, घर लौटते समय चाकू से हमला, दो आरोपियों पर शक