Latest

MP Board Result 2026 : छतरपुर में 12वीं की छात्रा की मौत, परीक्षा में असफलता से आहत होकर रिजल्ट के बाद खाया जहर

MP Board Result 2026

MP Board Result 2026 : छतरपुर | मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां कक्षा 12वीं की एक छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

रिजल्ट के बाद मानसिक रूप से परेशान थी छात्रा

मामला नौगांव थाना क्षेत्र के सुनाटी गांव का है। बताया जा रहा है कि छात्रा हाल ही में घोषित हुए परीक्षा परिणाम से काफी आहत थी। उसे एक विषय में सप्लीमेंट्री आई थी, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गई थी।

परिजनों के अनुसार, इसी तनाव के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

Bhopal AIIMS Cockroach Video viral : भोपाल AIIMS का वीडियो वायरल, अव्यवस्था की खुली पोल, मरीजों के बीच कॉकरोचों की भरमार

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद परिजन छात्रा को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। सीएसपी अरुण सोनी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MP Census 2027 : मध्यप्रदेश में जनगणना का पहला चरण शुरू, अब खुद भी भर सकेंगे डिटेल; जानें कैसे करें स्व-गणना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *