Latest

Harda Crime News : हरदा जेल में हत्या के आरोपी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

Harda Crime News

हाइलाइट्स

  • हरदा जेल में कैदी की संदिग्ध मौत
  • परिजनों ने लगाया मारपीट कर हत्या का आरोप
  • 10 महीने से जेल में बंद था आरोपी
  • मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम
  • अपहरण और मारपीट के केस में था आरोपी

 

Harda Crime News : हरदा।   मध्य प्रदेश के हरदा जिला जेल में हत्या के मामले में बंद 30 वर्षीय कैदी नागेश मलाजपुरे की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पिछले 10 महीनों से जेल में बंद था।

जेल प्रशासन के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9:30 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Betul Ambedkar Jayanti : बैतूल में अंबेडकर जयंती पर बेटियों का अनोखा स्वागत, नवजात बच्चियों को चांदी और ‘भीम’ लॉकेट भेंट

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नागेश की जेल में मारपीट कर हत्या की गई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

परिजनों का दावा है कि नागेश पहले पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी तरह की बीमारी नहीं थी।

पिता बोले “बेटा पूरी तरह ठीक था”

मृतक के पिता, जो रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, ने बताया कि शनिवार को उनकी नागेश से फोन पर बात हुई थी, तब वह बिल्कुल ठीक था।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को नागेश की मां भी उससे जेल में मिलने गई थीं और तब भी उसने किसी परेशानी की बात नहीं कही थी। सोमवार रात करीब 11 बजे उन्हें बेटे की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने यह भी बताया कि नागेश उनका इकलौता बेटा था और उसके दो छोटे बच्चे (9 और 6 वर्ष) हैं।

Sehore Ambedkar Jayanti : सीहोर में डॉ. अंबेडकर की 136वीं जयंती पर कन्याभोज, ‘जय भीम’ के नारों के बीच लिया समरसता का संकल्प

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

टीआई ने दी जानकारी, हत्या के मामले में था आरोपी

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती के अनुसार, नागेश मलाजपुरे 29 जून को हुए हत्याकांड में आरोपी था और 3 जुलाई से जेल में बंद था।

अपहरण और मारपीट के मामले में था आरोपी

पुलिस के अनुसार, नागेश समेत अन्य आरोपियों ने चौबे कॉलोनी निवासी मोहित गौर का अपहरण किया था। उस पर एक लाख रुपए के लेनदेन का दबाव बनाया गया था।

मोहित के इनकार करने पर आरोपियों ने उसे सुनसान इलाके में ले जाकर बुरी तरह पीटा और अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। बाद में होश आने पर मोहित ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी।

Narmada River Water Pollution : नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध अर्पण से बढ़ा खतरा, विशेषज्ञों की चेतावनी,जलीय जीवों पर संकट, महीनों तक दूषित रह सकता है पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *