Latest

Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ

Peoples University Bomb Threat

हाइलाइट्स

  • पीपुल्स यूनिवर्सिटी को ई-मेल से बम धमकी

  • पुलिस और बम स्क्वॉड की तलाशी में कुछ नहीं मिला

  • साइबर सेल ने ई-मेल भेजने वाले की जांच शुरू की

  • पहले भी मिल चुकी हैं इसी तरह की फर्जी धमकियां

Peoples University Bomb Threat : भोपाल।  भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को सोमवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में सायनाइड पॉइजन से जुड़े विस्फोट की बात कही गई थी। हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की गहन तलाशी के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई।

Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी

ई-मेल मिलने के बाद मचा हड़कंप

धमकी भरे ई-मेल में दोपहर 12:15 बजे विस्फोट होने का दावा किया गया था और उससे पहले परिसर खाली कराने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी।

Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता

पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। एहतियातन यूनिवर्सिटी परिसर को खाली कराया गया।
निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा सहित पुलिस टीम ने क्लासरूम, हॉस्टल, पार्किंग और अन्य परिसरों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में भीषण आग, 2 घंटे से बुझाने का प्रयास जारी

साइबर सेल कर रही ई-मेल भेजने वाले की जांच

पुलिस ने धमकी भरे ई-मेल की जांच शुरू कर दी है। ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मेल भेजने वाले की पहचान कर ली जाएगी।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

गौरतलब है कि इससे पहले 19 फरवरी को भी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को इसी तरह ई-मेल के जरिए धमकी दी गई थी, जो जांच में झूठी निकली थी।
इसके अलावा 10 मार्च को भोपाल के दो स्कूलों और एक राष्ट्रीय लैब को भी धमकी भरे ई-मेल मिले थे, हालांकि जांच में वहां भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।

Harda Farmers Protest : गेहूं 2700 और मक्का 2400 रुपये क्विंटल खरीदने की मांग, मूंग सिंचाई के लिए पानी देने की अपील

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही ऐसी हरकतों को गंभीर अपराध बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *