Latest

Bhopal News : IHM भोपाल ने 100% ज़ीरो-वेस्ट मॉडल के साथ भारत का सबसे लंबा सैंडविच बनाकर रचा इतिहास

IHM Bhopal longest sandwich

Bhopal News : भोपाल। पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM), भोपाल ने अपने परिसर में 269.9 फीट लंबा और 8 इंच चौड़ा भारत का सबसे लंबा सैंडविच सफलतापूर्वक तैयार कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ आईएचएम भोपाल ने पूर्व में दर्ज 223 फीट लंबे सैंडविच के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए भारतीय पाक इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

IHM Bhopal longest sandwich
IHM Bhopal longest sandwich

यह रिकॉर्ड प्रयास 100% ज़ीरो-वेस्ट पाक मॉडल पर आधारित था,जिसे योजना निर्माण से लेकर अंतिम वितरण तक पूरी तरह अपनाया गया। सटीक सामग्री पूर्वानुमान, बैच-वाइज ब्रेड उत्पादन, लाइव असेंबली और निरंतर निगरानी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि कच्चे या तैयार खाद्य पदार्थ का कोई भी अपशिष्ट न हो।

Bhopal Protest : भोपाल में जंगी प्रदर्शन! ब्राह्मण समाज और पुलिस के बीच कड़ा संघर्ष

विशेष रूप से तैयार की गई ब्रेड के निर्माण के लिए छात्रों, शेफ्स और फैकल्टी सदस्यों की टीम ने अथक परिश्रम किया। मानकीकृत रेसिपी और सख्त एसओपी का पालन करते हुए 269.9 फीट लंबाई तक समान आकार,बनावट और संरचनात्मक मजबूती वाली ब्रेड तैयार की गई।

IHM Bhopal longest sandwich
IHM Bhopal longest sandwich

आयोजन के दिन, फूड प्रोडक्शन और फूड एंड बेवरेज सर्विस विभाग के विशेषज्ञ फैकल्टी के मार्गदर्शन में 70–80 छात्रों एवं स्टाफ सदस्यों ने केवल 7 मिनट 26 सेकंड में पूरे सैंडविच की लाइव असेंबली की,जो उत्कृष्ट टीमवर्क, गति और संचालन अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

Bhopal Police Extortion : भोपाल में पुलिस की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता ने खोली पोल

यह आयोजन प्राचार्य डॉ. रोहित सरीन कहा कि यह पहल केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं थी,बल्कि छात्रों को सटीकता,स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) और मानकीकृत उद्योग प्रथाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

IHM Bhopal longest sandwich
IHM Bhopal longest sandwich

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *