Latest

MP News : महिला मंत्री के भाई का ड्रग्स कनेक्शन! भाजपा संगठन ने लगाई फटकार

MP News

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके सगे भाई अनिल बागरी की गांजा तस्करी में गिरफ्तारी के बाद अब भाजपा संगठन ने भी सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री बागरी को प्रदेश कार्यालय तलब किया और करीब आधे घंटे तक चर्चा की। इस दौरान उन्हें फटकार लगाई गई और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

चोरों की गदर : हैंडपंप की तरह उखाड़ दी ATM मशीन, CCTV देखकर रह जाएंगे दंग

यह पूरा मामला सतना जिले से जुड़ा है, जहां पुलिस ने अनिल बागरी को 46 किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। इससे पहले मंत्री के बहनोई को भी इसी तरह के आरोप में पकड़ा जा चुका है।

गिरफ्तारी के बाद मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया और कांग्रेस ने सरकार पर हमले तेज कर दिए। अब भाजपा के अंदर भी इस पर नाराजगी जाहिर हुई है।

सूत्रों के अनुसार, संगठन ने मंत्री से भाई की गिरफ्तारी पर विस्तार से जवाब मांगा। प्रतिमा बागरी ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया और कहा कि उनके भाई के किसी भी कार्य से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

Shivraj Chouhan Security : शिवराज की सुरक्षा बढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस बोली- मोहन सरकार नाकाम, केंद्र को करना पड़ा हस्तक्षेप

वे राजनीति और सरकारी जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं और परिवार के व्यक्तिगत मामलों से दूर रहती हैं। मंत्री ने संगठन को आश्वासन दिया कि वे पार्टी की छवि खराब नहीं होने देंगी।

हालांकि संगठन ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि ऐसी घटनाएं पार्टी के लिए नुकसानदेह हैं। आगे से ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए सतर्क रहें और परिवार के सदस्यों पर नजर रखें।

चर्चा के दौरान अजय जामवाल और हितानंद शर्मा ने स्पष्ट कहा कि पार्टी अनुशासन और छवि सबसे ऊपर है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Sehore Accident : सब इंस्पेक्टर की थार ने कुचले 4 लोग, एक की मौत, भीड़ ने घेरा

विपक्ष कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर सरकार और भाजपा पर हमलावर है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और आगे जरूरत पड़ी तो और कदम उठाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *