Latest

Rahul Gandhi Visit Pachmarhi : 8 नवंबर को राहुल गांधी का पचमढ़ी दौरा, कांग्रेस जिलाध्यक्षों को देंगे बूस्टर डोज, ग्लोबल पॉलिटिक्स पर संवाद

Rahul Gandhi Indore visit

Rahul Gandhi Visit Pachmarhi : पचमढ़ी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार 8 नवंबर को मध्य प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी पहुंच रहे हैं। वे यहां होटल हाइलैंड में चल रहे कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करेंगे। राहुल न केवल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, बल्कि उनसे ग्लोबल पॉलिटिक्स, संविधान और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा करेंगे। यह उनका पांच महीने में एमपी का दूसरा दौरा होगा, जो पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Sehore News : नकली कृषि सामग्री पर बड़ा एक्शन, एक विक्रेता का लाइसेंस रद्द, 5 पर निलंबन

हालांकि राहुल का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर CRPF की टीम शुक्रवार शाम तक पचमढ़ी पहुंच जाएगी। इसके अलावा पुलिस लाइन से 200 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

पचमढ़ी हेलीपैड का निरीक्षण हो चुका है, ताकि राहुल हेलीकॉप्टर से सीधे उतर सकें। प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं, क्योंकि यह वीआईपी मूवमेंट है। राहुल गांधी ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत सतपुड़ा की हरी-भरी वादियों में चल रहे इस शिविर को संबोधित करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, वे ‘ग्लोबल पॉलिटिक्स ऑफ इंडिया’ पर विशेष संवाद करेंगे। संविधान की रक्षा, जाति जनगणना और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बात हो सकती है। राहुल जिलाध्यक्षों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे, जिसमें हर जिले की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति, चुनौतियां और चुनावी रणनीति पर फोकस रहेगा। पार्टी का मानना है कि जिलाध्यक्ष ही संगठन की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें मजबूत बनाना जरूरी है।

MP Winter 2025 : मध्य प्रदेश के इस जिले में बढ़ी ठंड, लुढ़का सीधे पांच डिग्री पारा

यह शिविर 2 नवंबर से शुरू हो चुका है और 11 नवंबर तक चलेगा। इसमें एमपी के 71 जिलाध्यक्षों को बूथ मैनेजमेंट, कार्यकर्ताओं से जुड़ने की कला और पार्टी आइडियोलॉजी की ट्रेनिंग दी जा रही है। योग, मेडिटेशन और मार्शल आर्ट्स की क्लास भी लग रही हैं।

पहले राहुल 3 जून को भोपाल आए थे, जहां उन्होंने स्पष्ट कहा था कि जिलाध्यक्ष ही पार्टी के सबसे पावरफुल नेता होंगे। अब चुनाव पूरा होने के बाद वे उन्हें बूस्टर डोज देने आ रहे हैं। राहुल 8 नवंबर को शिविर में शामिल होंगे और पचमढ़ी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। यह एमपी में उनकी पहली रात होगी, जो कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा उत्साह का विषय है।

अगले दिन 9 नवंबर को सुबह कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद दोपहर 1 बजे तक रवाना हो जाएंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल का यह दौरा अगले लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी को धार देगा। कांग्रेस एमपी में आरएसएस के संगठन को टक्कर देने के लिए इसी तर्ज पर काम कर रही है।

Indore Airport Mahakal Counter : इंदौर एयरपोर्ट पर खुलेगा महाकाल मंदिर का परमानेंट काउंटर, भस्म आरती पास के साथ दर्शन टिकट अब हवाई अड्डे पर ही

पचमढ़ी में शिविर को ‘महामंथन’ कहा जा रहा है। यहां जाति, संविधान और पॉलिटिक्स पर सेशन हो चुके हैं। राहुल के आने से कार्यकर्ताओं में जोश दोगुना हो गया है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी तैयारियां पुख्ता कर ली हैं। यह दौरा पार्टी को नई ताकत देगा और कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस का संदेश पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *