Umang Singhar : भोपाल। भोपाल में स्व सहायता समूह (Self Help Group) की महिलाओं ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मुलाकात कर अपनी समस्याएं सामने रखीं। महिलाओं ने बताया कि पोषण आहार के प्लांट बंद होने से उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्लांट बंद होने से बढ़ी दिक्कतें
महिलाओं का कहना है कि इन प्लांट्स के जरिए उन्हें रोजगार और आय का स्थायी स्रोत मिला था, लेकिन अब प्लांट बंद होने से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए इसे उनके लिए बड़ा झटका बताया।
सिंघार ने दिया भरोसा
मुलाकात के दौरान उमंग सिंघार ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा।
MP Assembly Special Session : भोपाल में आज विधानसभा का विशेष सत्र, महिला आरक्षण पर बड़ा फैसला संभव
“मजदूर से मालिक बनाया, अब फिर मजदूर बनाने की तैयारी”
महिलाओं ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पहले मजदूर से मालिक बनाया गया था, लेकिन अब फिर से उन्हें मजदूर बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।