Latest

Bhopal Suicide Case : लव मैरिज के 7 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम वीडियो में पत्नी पर लगाए आरोप

Suicide Case

Bhopal Suicide Case : भोपाल।  भोपाल के शाहपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 28 वर्षीय युवक ने कथित रूप से पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह कन्वेवेल होटल पैलेस की है। मृतक की पहचान विकास हिरवे के रूप में हुई है, जो हबीबगंज क्षेत्र का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, युवक ने शनिवार देर रात होटल में कमरा बुक किया था। रविवार सुबह होटल स्टाफ ने उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन एक वीडियो सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

MP Assembly Special Session : भोपाल में आज विधानसभा का विशेष सत्र, महिला आरक्षण पर बड़ा फैसला संभव

इंस्टाग्राम वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

आत्महत्या से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। वीडियो में उसने कहा कि उसने करीब 7 महीने पहले स्नेहा सोलंकी से लव मैरिज की थी और वह मानसिक तनाव में था। उसने दावा किया कि पत्नी लगातार विवाद करती थी और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी।

वीडियो में युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की दादी उसे इस तरह का व्यवहार करने के लिए उकसाती थी। युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया।

Pilot project police : भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में नया टू आईसी मॉडल लागू, एक थाने में दो निरीक्षक करेंगे काम, पायलट प्रोजेक्ट शुरू

विवाद के बाद घर से निकला था युवक

परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक रात में बिना बताए घर से निकल गया। तड़के करीब 3 बजे उसकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आई, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में होटल पहुंचने पर युवक मृत मिला।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो की सत्यता व अन्य पहलुओं को परखा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 44°C के पार पहुंचा पारा, कई जिलों में लू का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *