Umang Singhar : स्व सहायता समूह की महिलाओं ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से की मुलाकात, पोषण आहार प्लांट बंद होने पर जताई चिंता

Umang Singhar : भोपाल। भोपाल में स्व सहायता समूह (Self Help Group) की महिलाओं ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मुलाकात कर अपनी समस्याएं सामने रखीं। महिलाओं ने बताया कि पोषण आहार के प्लांट बंद होने से उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। Bhopal Suicide Case : लव मैरिज के 7 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम वीडियो में पत्नी पर लगाए आरोप प्लांट बंद होने से बढ़ी दिक्कतें महिलाओं का कहना है कि इन प्लांट्स के जरिए उन्हें रोजगार और आय का स्थायी स्रोत मिला था, लेकिन अब प्लांट बंद होने से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए इसे उनके लिए बड़ा झटका बताया। सिंघार ने दिया भरोसा मुलाकात के दौरान उमंग सिंघार ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा। MP Assembly Special Session : भोपाल में आज विधानसभा का विशेष सत्र, महिला आरक्षण पर बड़ा फैसला संभव “मजदूर से मालिक बनाया, अब फिर मजदूर बनाने की तैयारी” महिलाओं ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पहले मजदूर से मालिक बनाया गया था, लेकिन अब फिर से उन्हें मजदूर बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।
Bhopal Suicide Case : लव मैरिज के 7 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम वीडियो में पत्नी पर लगाए आरोप

Bhopal Suicide Case : भोपाल। भोपाल के शाहपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 28 वर्षीय युवक ने कथित रूप से पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह कन्वेवेल होटल पैलेस की है। मृतक की पहचान विकास हिरवे के रूप में हुई है, जो हबीबगंज क्षेत्र का निवासी था। पुलिस के अनुसार, युवक ने शनिवार देर रात होटल में कमरा बुक किया था। रविवार सुबह होटल स्टाफ ने उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन एक वीडियो सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। MP Assembly Special Session : भोपाल में आज विधानसभा का विशेष सत्र, महिला आरक्षण पर बड़ा फैसला संभव इंस्टाग्राम वीडियो में लगाए गंभीर आरोप आत्महत्या से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। वीडियो में उसने कहा कि उसने करीब 7 महीने पहले स्नेहा सोलंकी से लव मैरिज की थी और वह मानसिक तनाव में था। उसने दावा किया कि पत्नी लगातार विवाद करती थी और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। वीडियो में युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की दादी उसे इस तरह का व्यवहार करने के लिए उकसाती थी। युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया। Pilot project police : भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में नया टू आईसी मॉडल लागू, एक थाने में दो निरीक्षक करेंगे काम, पायलट प्रोजेक्ट शुरू विवाद के बाद घर से निकला था युवक परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक रात में बिना बताए घर से निकल गया। तड़के करीब 3 बजे उसकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आई, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में होटल पहुंचने पर युवक मृत मिला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो की सत्यता व अन्य पहलुओं को परखा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 44°C के पार पहुंचा पारा, कई जिलों में लू का अलर्ट
MP Assembly Special Session : भोपाल में आज विधानसभा का विशेष सत्र, महिला आरक्षण पर बड़ा फैसला संभव

MP Assembly Special Session : मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सत्र की शुरुआत दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी, जिसमें पूर्व विधायकों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के निधन का उल्लेख किया जाएगा। MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 44°C के पार पहुंचा पारा, कई जिलों में लू का अलर्ट महिला आरक्षण और शासकीय संकल्प इस विशेष सत्र का मुख्य केंद्र महिला सशक्तिकरण रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सदन में शासकीय संकल्प पेश करेंगे, जिसमें महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव शामिल है। साथ ही परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस आरक्षण को लागू करने की मांग भी उठेगी। “नारी शक्ति वंदन” को लेकर सदन में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। यह विशेष सत्र महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसका प्रदेश की राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है। Raisen farmers protest : रायसेन और औबेदुल्लागंज में किसानों का चक्का जाम, तुलाई में देरी से भड़का गुस्सा
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 44°C के पार पहुंचा पारा, कई जिलों में लू का अलर्ट

MP Weather Update : मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। तेज धूप, गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान ने आम लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा रहा है और जरूरी काम के बिना लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों के लिए यह मौसम ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। Raisen farmers protest : रायसेन और औबेदुल्लागंज में किसानों का चक्का जाम, तुलाई में देरी से भड़का गुस्सा कई जिलों में 44°C के पार पहुंचा तापमान प्रदेश के 9 से अधिक जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है।सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो में 45°C रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। इसके अलावा: नौगांव: 44.6°C सागर: 44.4°C नर्मदापुरम: 44.4°C दमोह: 44.02°C शिवपुरी: 44°C मंडला: 44°C दतिया: 44°C टीकमगढ़: 44°C रायसेन: 43.6°C इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश का बड़ा हिस्सा हीट वेव की चपेट में है। Pilot project police : भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में नया टू आईसी मॉडल लागू, एक थाने में दो निरीक्षक करेंगे काम, पायलट प्रोजेक्ट शुरू बड़े शहरों में भी टूटा तापमान का रिकॉर्ड राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल: 43°C इंदौर: 43°C जबलपुर: 43.5°C उज्जैन: 42.5°C ग्वालियर: 42.9°C लगातार बढ़ती गर्मी और रात में भी कम राहत मिलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 13 जिलों में लू (Heatwave) का अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में दिन के समय तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ST SC Commission MP : आयोग अध्यक्षों की नियुक्तियों का दौर तेज, आज महिला एवं बाल आयोग पर फैसला संभव अलर्ट वाले जिले:इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, शाजापुर, टीकमगढ़, देवास, निवाड़ी, छतरपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट और छिंदवाड़ा। प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर में रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। कुछ जिलों में बारिश और आंधी का अनुमान जहां एक तरफ प्रदेश के अधिकांश हिस्से गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं कुछ जिलों में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। श्योपुर, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इससे इन इलाकों में अस्थायी राहत मिल सकती है। पहले हुई हल्की बारिश, लेकिन गर्मी बरकरार बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन इसका असर सीमित रहा। अधिकांश जिलों में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। बारिश के बाद नमी बढ़ने से कई जगहों पर उमस और ज्यादा महसूस की जा रही है। अगले 3–4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर जिलों में तापमान ऊंचा बना रहेगा और गर्मी से तुरंत राहत मिलने की संभावना कम है। Sanatan Dharma controversy : हर्षा रिछारिया के कथित संन्यास को लेकर विवाद तेज, संत समाज ने उठाए गंभीर सवाल स्वास्थ्य पर असर और बचाव के उपाय भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं। ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है: ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थ पिएं धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें हल्के और ढीले कपड़े पहनें दोपहर के समय बाहर जाने से बचें बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें