Latest

Bhopal Suicide Case : भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Bhopal Suicide Case

Bhopal Suicide Case : भोपाल। भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार रात वह घर में फंदे पर मिली थी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बुधवार तड़के इलाज के दौरान उसका निधन हो गया।

पुलिस को दिए गए बयान में परिजनों ने बताया कि छात्रा हाल ही में आए परीक्षा परिणाम को लेकर काफी परेशान थी। इसी वजह से वह मानसिक तनाव में थी।

माता-पिता काम पर थे, घर लौटने पर मिली घटना की जानकारी

मंगलवार को माता-पिता अपने-अपने काम पर गए हुए थे। जब वे घर लौटे तो बेटी को फंदे पर लटका देखा। उस समय उसमें सांसें चल रही थीं, जिसके बाद तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Cheetah project MP : हाईटेक निगरानी में सुरक्षित चीते, मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता

सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच जारी

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतका मोनिका रायकवार (17) शिवाजी नगर स्थित 6 नंबर स्टॉप क्षेत्र में रहती थी। उसके पिता शासकीय सेवा में हैं, जबकि मां निजी नौकरी करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *