Couple death case : श्योपुर | मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घर से लापता हुए एक प्रेमी जोड़े के शव जंगल में पेड़ से लटके हुए मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
एक ही पेड़ से लटके मिले दोनों के शव
यह घटना अगरा जंगल क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां दोनों के शव एक ही पेड़ से लटके हुए मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
LPG Crisis Raisen: रायसेन में गैस सिलेंडर की किल्लत, उपभोक्ताओं का चक्काजाम
घर से भागने के बाद से थे लापता
जानकारी के अनुसार, प्रेमी युगल एक दिन पहले अपने घर से भाग गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
तकनीकी इनपुट से मिला लोकेशन
पुलिस ने तकनीकी आधार पर दोनों की लोकेशन ट्रेस की, जिसके बाद टीम और परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं जंगल में दोनों के शव बरामद हुए।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला बरगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों को जानने की कोशिश की जा रही है।