हाइलाइट्स
- सीएम का भोपाल-इंदौर-महू दौरा
- अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि
- महू में अंबेडकर जयंती समागम
- इंदौर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम
- बीजेपी मुख्यालय में सेवा प्रकल्प शुभारंभ
Mohan Yadav : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक दिवसीय व्यस्त दौरे पर रहेंगे। उनका दिन भोपाल से शुरू होकर इंदौर और महू तक कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होते हुए बीतेगा।
भोपाल में अंबेडकर प्रतिमा पर करेंगे पुष्पांजलि
सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री Mohan Yadav भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
इसके बाद वे सुबह 11:05 बजे भोपाल से महू के लिए रवाना होंगे।
महू में अंबेडकर जयंती समागम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री महू में आयोजित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के विशाल समागम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
इंदौर में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम
दोपहर 1:45 बजे सीएम इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
भोपाल लौटकर बीजेपी कार्यक्रम में होंगे शामिल
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे वे बीजेपी मुख्यालय में आयोजित सेवा प्रकल्प के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।