Latest

Bhopal Murder Case : भोपाल में खौफनाक वारदात, कोलार में ठेकेदार युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला

Bhopal Murder Case

Bhopal Murder Case : भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पुताई ठेकेदार के रूप में काम करने वाले 20 वर्षीय युवक निखिल सितोले की चाकू और छुरी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया बताया जा रहा है।

MP Wheat Procurement : गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए राहत, स्लॉट बुकिंग की अवधि 6 दिन बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक मौका

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

जानकारी के अनुसार, मृतक निखिल और आरोपी पहले दोस्त हुआ करते थे, लेकिन बाद में इलाके में आरोपियों की गलत गतिविधियों और आतंक के चलते निखिल ने उनसे दूरी बना ली थी और उनका विरोध करने लगा था। यही बात आरोपियों को नागवार गुजरी और रंजिश बढ़ती चली गई।

घर के बाहर हुआ हमला

शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे निखिल अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी आरोपी धनु, गोविंद, आशीष, जुगल और गन्नू वहां पहुंचे और उस पर चाकू व छुरी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

इलाके में दहशत फैलाने का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इलाके में दहशत फैलाते थे और आए दिन झगड़े व मारपीट की घटनाओं में शामिल रहते थे। बताया जा रहा है कि हाल ही में वे जेल से छूटकर बाहर आए थे।

MP Board 2nd Exam : एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा 7 मई से, फेल और सुधार के लिए 22 अप्रैल तक आवेदन

इलाज के दौरान मौत

गंभीर रूप से घायल निखिल को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, पेट और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर वार किए गए थे, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई थी।

परिजनों का आरोप

मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी इलाके में महिलाओं से छेड़छाड़, तोड़फोड़ और मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रहते हैं। उनके बेटे ने हमेशा उनके गलत कामों का विरोध किया, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी धनु को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

MP TET controversy : TET विवाद में नया ट्विस्ट! सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की रिव्यू पिटीशन, मामले ने फिर पकड़ी रफ्तार

पिछला आपराधिक रिकॉर्ड

जानकारी के अनुसार, कुछ आरोपियों पर पहले भी हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं मृतक निखिल के खिलाफ भी मारपीट के कुछ पुराने मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *