Latest

Sehore Murder Case : सीहोर में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या, घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप

murder case

Sehore Murder Case : सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के गंज क्षेत्र स्थित कोली मोहल्ले में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया।

Bhopal Murder Case : भोपाल में खौफनाक वारदात, कोलार में ठेकेदार युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला

पिता-पुत्र के विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार, गंज निवासी सुभाष शाक्य और उनके बेटे सोनू शाक्य के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपने पिता पर हमला कर दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

गंभीर रूप से घायल सुभाष शाक्य को परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे सोनू शाक्य को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल विवाद की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।

MP Wheat Procurement : गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए राहत, स्लॉट बुकिंग की अवधि 6 दिन बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक मौका

मृतक की पत्नी कृष्णा बाई ने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से परिवार को परेशान कर रहा था। उनका कहना है कि करीब 10 साल से घर में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई थी और बेटा छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था।

पिता के टोकने पर भड़कता था बेटा

परिजनों के अनुसार, जब भी पिता उसे किसी बात पर टोकते थे या सवाल करते थे, तो वह आक्रामक हो जाता था। घर में अक्सर तनाव का माहौल बना रहता था।

इस दर्दनाक घटना के बाद कोली मोहल्ले में सन्नाटा और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस बात से हैरान हैं कि एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली।

MP TET controversy : TET विवाद में नया ट्विस्ट! सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की रिव्यू पिटीशन, मामले ने फिर पकड़ी रफ्तार

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *