Latest

MSP wheat MP update : भोपाल में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू, पहले दिन 1616 क्विंटल का उपार्जन

MSP wheat MP update

हाइलाइट्स

  • एमपी में MSP पर गेहूं खरीदी की शुरुआत
  • पहले दिन 45 केन्द्रों पर 1616 क्विंटल खरीदी
  • 19 लाख से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन
  • 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य
  • 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी

 

MSP wheat MP update : भोपाल।  मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी की शुरुआत हो गई है। पहले दिन इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में कुल 45 उपार्जन केन्द्रों पर 1616 क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई। शुक्रवार को इन संभागों में खरीदी का दूसरा दिन है।

किन संभागों में कब से होगी खरीदी

सरकार के अनुसार, शेष संभागों में 15 अप्रैल से गेहूं उपार्जन शुरू किया जाएगा। इस बार प्रदेशभर में खरीदी को लेकर व्यापक तैयारी की गई है।

Nari Shakti Vandan Utsav 2026 : भोपाल में आज से शुरू होगा ‘नारी शक्ति वंदन’ उत्सव, 25 अप्रैल तक चलेंगे प्रदेशभर में कार्यक्रम

रिकॉर्ड किसानों का पंजीयन

इस वर्ष गेहूं उपार्जन के लिए रिकॉर्ड 19 लाख 4 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 3 लाख 60 हजार अधिक है। इससे साफ है कि इस बार खरीदी का दायरा और बड़ा होने वाला है।

लक्ष्य और पिछले साल का आंकड़ा

बीते वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई थी। इस बार सरकार ने 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का लक्ष्य तय किया है।

स्लॉट बुकिंग और व्यवस्था

अब तक 97 हजार 474 किसानों द्वारा 4 लाख 46 हजार 582 मीट्रिक टन गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुक किए जा चुके हैं। इससे खरीदी प्रक्रिया में किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।

MP weather update today : एमपी में थमा बारिश का दौर, अब बढ़ेगी भीषण गर्मी; तापमान में 4–6 डिग्री तक उछाल संभव

समर्थन मूल्य और बोनस

किसानों से इस वर्ष 2585 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य के साथ राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस जोड़ा गया है। इस तरह कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *