Latest

Indore Vande Mataram Controversy : इंदौर में ‘वंदे मातरम्’ पर पार्षद रुबीना इकबाल खान का विवादित बयान

Indore Vande Mataram Controversy

हाईलाइट्स

• “वंदे मातरम्” के एक शब्द का उच्चारण करने से किया इनकार
• धार्मिक आस्था का हवाला देते हुए दिया बयान
• आज़ादी के नारों पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद
• कांग्रेस पर नाराज़गी खुद को बताया निर्दलीय मजबूत उम्मीदवार

Indore Vande Mataram Controversy : इंदौर।  इंदौर में “वंदे मातरम्” को लेकर कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनके बयान पर सियासी और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।

“इस शब्द का उच्चारण नहीं करती”

रुबीना इकबाल खान ने कहा कि वे जनगणमन और अन्य देशभक्ति गीत गाती हैं, लेकिन “वंदे मातरम्” के एक शब्द का उच्चारण नहीं करतीं। उनके मुताबिक, यह उनकी धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है और इसे लेकर उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया जाता है।

 

आज़ादी के नारों पर भी टिप्पणी

उन्होंने आज़ादी के समय “वंदे मातरम्” के नारे लगाने वालों को लेकर कहा कि संभव है उन्होंने धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन न किया हो, जबकि उन्होंने किया है। इस बयान को लेकर विवाद और गहराने की संभावना है।

MP Weather update 10 april : एमपी में 10 अप्रैल से तेज गर्मी का दौर, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

मिट्टी पर हक को लेकर बयान

रुबीना ने कहा कि इस देश की मिट्टी पर उनका अधिकार किसी से कम नहीं है। उन्होंने दफनाने और अंतिम संस्कार की परंपराओं का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी, जिसे लेकर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।

कांग्रेस से नाराजगी

कांग्रेस को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि पार्टी उनका साथ नहीं देती। उन्होंने दावा किया कि वे निर्दलीय चुनाव जीतती हैं और उन्हें कांग्रेस से कोई फर्क नहीं पड़ता।

धार्मिक आधार पर दिया तर्क

अपने रुख को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस्लाम का पालन करती हैं, जिसमें केवल अल्लाह की इबादत की जाती है। उनके अनुसार “वंदे” का अर्थ इबादत और “मातरम्” का अर्थ धरती होता है, इसलिए वे इसे धार्मिक रूप से उचित नहीं मानतीं।

Harda Crime News : PHE की महिला इंजीनियर की मौत मामले में ठेकेदार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *