हाइलाइट्स
- भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान
- UCC को बताया देश के वर्तमान और भविष्य के लिए जरूरी
- कांग्रेस पर धर्म और जाति की राजनीति करने का आरोप
- विपक्ष पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप
UCC Breaking News Today : भोपाल। भोपाल में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में एकरूपता जरूरी है और UCC वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के लिए भी अहम है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अलग-अलग वर्गों और धर्मों के लिए अलग कानून क्यों होने चाहिए।
Morena Murder : मुरैना में रेत माफिया का हमला, आरक्षक की मौत पर कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
कांग्रेस पर साधा निशाना
मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की नीति हमेशा से धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने की रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और अब उसी गलती को सुधारने की कोशिश की जा रही है।
गेहूं खरीदी को लेकर सरकार का दावा
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर उठ रहे सवालों पर विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि किसान का एक-एक दाना गेहूं खरीदा जाएगा और यह सरकार की प्राथमिकता है।
Bhopal Crime : भोपाल में बुजुर्ग महिला को चलती कार से फेंका, 22 घंटे बाद अस्पताल से हुई लापता
कांग्रेस के आरोपों को बताया बेबुनियाद
कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।
सारंग ने कांग्रेस को किसानों को उकसाने और भ्रमित करने की राजनीति न करने की सलाह दी।