Latest

Chhind Dham Raisen : छींद धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हनुमान जन्मोत्सव पर लाखों भक्त, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

Chhind Dham Raisen

हाईलाइट्स

  • हनुमान जन्मोत्सव पर छींद धाम में भक्तों की भारी भीड़
  • सुबह 4 बजे महाआरती से शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम
  • 500 साल पुराने मंदिर में देश-विदेश से पहुंचते हैं श्रद्धालु
  • लाखों भक्तों के आगमन को लेकर प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

 

Chhind Dham Raisen : रायसेन। जिले की बरेली तहसील स्थित प्रसिद्ध छींद धाम में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे महाआरती के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

इस दौरान भगवान हनुमान को विशेष चोला चढ़ाया गया, जिसके बाद सुंदरकांड पाठ और पूजा-अर्चना का सिलसिला दिनभर जारी रहा।

RTE Lottery 2026 : आज खुलेगी RTE लॉटरी, 1.22 लाख सीटों पर होगा एडमिशन, SMS से मिलेगी जानकारी

देश-विदेश से पहुंचते हैं भक्त

छींद धाम अपनी आस्था और मान्यताओं के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। यहां न सिर्फ प्रदेश, बल्कि देश और विदेश से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां आने वाले भक्त खाली हाथ नहीं लौटते।

श्रद्धालु चना, गुड़, नारियल और मिठाई का प्रसाद चढ़ाते हैं तथा मनोकामना पूरी होने पर भंडारे का आयोजन करते हैं।

500 साल पुराना है मंदिर का इतिहास

इस प्राचीन मंदिर का इतिहास लगभग 500 वर्ष पुराना माना जाता है। वर्तमान मंदिर का निर्माण वर्ष 1965 में स्वर्गीय धन्नुलाल रघुवंशी द्वारा कराया गया था। उस समय स्थापित हनुमान जी की करीब एक फीट ऊंची प्रतिमा समय के साथ बढ़कर अब लगभग पांच फीट तक पहुंच गई है।

Congress MLA Rajendra Bharti: तिहाड़ जेल में बंद विधायक राजेंद्र भारती ने दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं, आज कोर्ट सुनाएगा सजा

दक्षिणमुखी हनुमान प्रतिमा की विशेष मान्यता

मंदिर में स्थापित दक्षिणमुखी हनुमान प्रतिमा को अत्यंत सिद्ध माना जाता है। मंदिर परिसर में सामने राम दरबार भी विराजमान है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, जो श्रद्धालु लगातार पांच मंगलवार या शनिवार को सुबह 4 बजे और शाम 8 बजे की आरती में शामिल होते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

हनुमान जन्मोत्सव पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर मार्ग को वन-वे किया गया है ताकि यातायात सुचारू रहे। परिसर में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, पेयजल, छाया और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है।

Rain Alert MP : मध्य प्रदेश में आज फिर बारिश का अलर्ट, 30 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना

स्थानीय व्यवस्थापकों के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *