हाइलाइट्स
- लाडली बहना योजना की राशि 3000 रुपए करने का मुद्दा सदन में उठा
- कांग्रेस विधायक महेश परमार ने नए पंजीयन पर सवाल उठाए
- मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा… नियमित दी जा रही राशि
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2028 तक 3000 रुपए देने का भरोसा दिलाया
Ladli Behna Yojana update : भोपाल। राजधानी भोपाल में विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान लाडली बहना योजना को लेकर जोरदार चर्चा हुई। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सदन में योजना की राशि 3000 रुपए नहीं किए जाने और नए पंजीयन शुरू नहीं होने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि बहनों के लिए नए पंजीयन की व्यवस्था नहीं की गई और भाजपा ने वादों के आधार पर सरकार बनाई।
Narmadapuram suicide case : नर्मदापुरम में 15 साल की किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
मंत्री निर्मला भूरिया का जवाब
इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि योजना के तहत बहनों के खातों में नियमित रूप से राशि डाली जा रही है। उन्होंने बताया कि 3000 रुपए तक राशि बढ़ाने पर सरकार काम कर रही है।
मंत्री ने यह भी कहा कि 60 साल की आयु के बाद बहनों को वृद्धा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है और किसी भी लाभार्थी का नाम नहीं काटा गया है। नए पंजीयन के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस संबंध में जवाब देना संभव नहीं है।
Electricity cut today : भोपाल के 25 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद
मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में कहा कि सरकार की योजना पूरी तरह चालू है और साल 2028 तक 3000 रुपए देने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी काम करेगी और विपक्ष को चिंता करने की जरूरत नहीं है।