हाइलाइट्स
-
भोपाल के 25 इलाकों में आज बिजली कटौती
-
मेंटेनेंस कार्य के कारण 2 से 6 घंटे तक सप्लाई बंद
-
सुबह 10 बजे से अलग-अलग समय पर कई कॉलोनियां प्रभावित
-
काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति होगी बहाल
Electricity cut today : भोपाल। राजधानी भोपाल के 25 इलाकों में आज मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली विभाग ने नागरिकों से आवश्यक काम पहले से निपटाने की अपील की है।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक इन इलाकों में कटौती
एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, एमएलए क्वार्टर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इसी समय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अयोध्या नगर सी, डी, ई-एफ सेक्टर और गीत कॉलोनी में भी बिजली कटौती रहेगी।
BHOPAL CRIME : भोपाल में 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, 30 सेकेंड में 27 वार
सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक
एजी कॉलोनी, पी एंड टी कॉलोनी, संजय कॉम्पलेक्स, माता मंदिर चौराहा, सीआई होम्स और हर्षवर्धन नगर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इसी समय मेट्रोलॉजिकल कॉलोनी, निराला नगर, द्वारकापुरी और एकता मार्केट क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।
MP voter list 2026 : एमपी में एसआईआर प्रक्रिया पूरी, 34 लाख नाम कटे, 5.39 करोड़ मतदाता बचे
दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक
फिरदोश नगर, शीतला नगर, निशातपुरा, श्री नगर, सरदार नगर और नारियलखेड़ा में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।