हाइलाइट्स
-
भोपाल में महिला कांग्रेस ने बजट से पहले किया प्रदर्शन
-
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘रसोई संसद’ लगाकर जताया विरोध
-
खाली गैस सिलेंडर, चूल्हा और थाली के साथ महंगाई पर हमला
-
महिला हितैषी बजट नहीं तो वित्त मंत्री निवास घेराव की चेतावनी
MP Congress Protest 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के आगामी बजट को लेकर राजधानी में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘रसोई संसद’ लगाकर महिलाओं ने खाली गैस चूल्हा, घरेलू गैस सिलेंडर, खाली थाली और कढ़ाई के साथ विरोध जताया।
प्रदर्शन के समय महिलाओं ने महंगाई और रसोई खर्च को मुद्दा बनाते हुए सरकार से महिला हितैषी बजट की भी मांग की है।
Betul Protest News : बैतूल में ट्रेचिंग ग्राउंड पर बवाल, नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी
सरकार को घेरा रसोई के मुद्दों पर
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि बढ़ती महंगाई से रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। गैस सिलेंडर की कीमत, खाद्य सामग्री के दाम और घरेलू खर्च को लेकर सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने कहा कि अगर बजट में महिलाओं और रसोई से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता नहीं दी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
CBSE 10th Board Exam : 9 लाख छात्र एक साथ दे रहे अंग्रेजी का पेपर, CCTV-जैमर से कड़ी निगरानी
वित्त मंत्री के निवास घेराव की चेतावनी
रीना बोरासी सेतिया ने साफ़ कहा कि अगर बजट महिला हितैषी नहीं रहा तो वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के निवास का घेराव किया जाएगा। महिला कांग्रेस ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण और घरेलू बजट को राहत देने की मांग की है।