Latest

BHOPAL NEWS : आप अस्पताल नहीं, अस्पताल पहुंचेगा बुजुर्गों के घर

हाइलाइट्स 👇

अब बुजुर्गों को इलाज के लिए अस्पताल नहीं पड़ेगा जाना
• भोपाल सहित प्रदेश के 6 शहरों में होम हेल्थकेयर पायलट प्रोजेक्ट 
• HOPE ऐप के जरिए BP, शुगर जांच से लेकर डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श

BHOPAL NEWS : भोपाल।

जब उम्र और बीमारी साथ चलने लगें, तब अस्पताल तक पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी परेशानी को नज़र में रखते हुए, सरकार ने एक नया कदम उठाया है, जिससे आपकी बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों तक इलाज खुद उनके घर तक पहुंचेगा

CGHS में बड़ा बदलाव: अब प्राइवेट अस्पताल में कैशलेस इलाज होगा आसान, नए रेट  आज से लागू | Big Change In Cghs Now Cashless Treatment In Private Hospitals  Will Be Easier New

MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद

राज्य के 6 शहरों में शुरू होगा होम हेल्थकेयर का पायलट प्रोजेक्ट

मध्य प्रदेश इस नई पहल के मुताबिक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और रीवा में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी करि जा रही है। इस योजना को इन सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में लागू की जाएगी।

‘HOPE ऐप’ से मिल रही घर बैठे स्वास्थ्य सुविधा

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 1214 बुजुर्गों का ‘HOPE ऐप’ के जरिये पंजीकरण हो चुका है, जबकि 346 बुजुर्गों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। योजना के दायरे को आगे और बढ़ाया जाएगा।

260+ Thousand Senior Healthcare Royalty-Free Images, Stock Photos &  Pictures | Shutterstock

BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जरूरी काम से पहले यह जानकारी जरूर पढ़ें

ऐसे मिलेगा बुजुर्गों को घर पर इलाज

  • आशा कार्यकर्ता बुजुर्गों का सर्वे करेंगी

  • नर्सिंग ऑफिसर योग्य बुजुर्गों का चयन कर ‘HOPE ऐप’ में एंट्री करेंगी

  • ‘HOPE किट’ के साथ नर्सिंग ऑफिसर बुजुर्ग के घर जाएंगी

  • बीपी, शुगर, वजन सहित जरूरी जांच घर पर होगी

  • जांच के बाद फॉलोअप और उपचार योजना बनेगी

  • जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन डॉक्टर से भी परामर्श जोड़ा जाएगा

MP NEWS : ₹1 के इनाम ने खींचा सबका ध्यान, शराब तस्कर की तलाश में पुलिस का अनोखा कदम

स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य इस योजना के माध्यम से चलने-फिरने में असमर्थ करीब एक लाख बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है, जिससे की उन्हें समय पर इलाज और बेहतर देखभाल मिल पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *