Latest

MP Weather Update : MP में बारिश-ओले के बाद अब घना कोहरा, 2 दिन तेज बारिश का IMD अलर्ट

MP Cold Update

MP Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले 2 दिन मौसम बहुत खराब रहा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की वजह से प्रदेश के 60 प्रतिशत हिस्से में ओले, तेज बारिश और आंधी चली। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खंडवा, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, रतलाम, श्योपुर, दमोह, जबलपुर, रीवा, सतना, टीकमगढ़, छतरपुर, शाजापुर, मंदसौर, आगर-मालवा, देवास, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, खरगोन, सीहोर, सागर, मऊगंज, धार समेत 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, मुरैना, सीहोर, सागर, रायसेन में ओले भी गिरे।

Bhopal Teachers Conference : मप्र शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री का किया सम्मान, CM बोले- आदिकाल से भारत शिक्षकों की वजह से पहचान

फसलों को भारी नुकसान

ओलों से खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसलें आड़ी हो गईं। फसलें टूट गईं। किसानों का कहना है कि दाने पर असर पड़ेगा। इससे दाम कम मिलेंगे। किसान सरकार से जल्द सर्वे और राहत मांग रहे हैं।

बारिश के बाद कोहरा

बारिश थमने के बाद गुरुवार सुबह आधे प्रदेश में कोहरा छाया है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में घना कोहरा रहा।

Bhopal Building Fire : भोपाल में रेसीडेंसियल बिल्डिंग में आग, तीन फायर स्टेशन की दमकल गाड़ियां मौजूद

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और शाजापुर में हल्का कोहरा है। आज कहीं बारिश नहीं होगी। सर्द हवाएं चलेंगी। दिन का तापमान गिर सकता है। रात की कड़ाके की ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी।

अगले दिनों का पूर्वानुमान

  • 30 जनवरी को उत्तरी हिस्से में हल्का कोहरा रहेगा। ठंड बढ़ सकती है।
  • 31 जनवरी से नया सिस्टम एक्टिव होगा। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़ और शाजापुर में बारिश और ओले पड़ सकते हैं।
  • 1 फरवरी को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, सागर, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर और रीवा में मौसम खराब रहेगा।

soybean Bhavantar payment : मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों को बड़ी सौगात, 210 करोड़ रुपए खातों में ट्रांसफर

बारिश और शीतलहर से तापमान 2 से 3 डिग्री गिरेगा। कई शहरों में रात का तापमान फिर 10 डिग्री से नीचे आ जाएगा। पिछले 3 दिन तापमान बढ़ा था, लेकिन अब फिर ठंड बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *