Latest

Bhopal News : भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद, शराब पीने पैसे नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट

Bhopal News

हाइलाइट्स

  • दुकानदार और उसके साथी को बदमाशों ने जमकर पीटा।
  • निशातपुरा थाना क्षेत्र से रंगदारी और मारपीट का मामला।
  • युवकों ने दुकानदार से शराब पीने मांगे पैसे इनकार करने पर मारपीट।

Bhopal News : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद होने का एक नया मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने एक दुकानदार और उसके साथी को जमकर पीटा और दुकान में तोड़फोड़ की। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

MP Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, परिवीक्षा अवधि खत्म करने पर लग सकती है मुहर

शराब पीने के लिए मांगे पैसे

जानकारी के मुताबिक, युवकों ने दुकानदार से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। दुकानदार ने इनकार कर दिया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की, काउंटर गिराया और सामान बिखेर दिया। दुकानदार और उसके साथी बुरी तरह जख्मी हो गए।

Bhopal Power Cut Today : भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली कटौती, शाम 4 बजे तक रहेगी लाइट गुल

CCTV फुटेज जब्त कर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही निशातपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फुटेज में बदमाशों की हरकतें साफ दिख रही हैं। पुलिस ने कहा है कि बदमाशों की पहचान हो चुकी है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या बोला दुकानदार

दुकानदार ने बताया कि युवक शराब के पैसे मांग रहे थे। इनकार करने पर उन्होंने हिंसा शुरू कर दी। दुकान में मौजूद सामान और काउंटर को नुकसान पहुंचाया। दुकानदार और साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sandhya Chhaya Old Age Home : भोपाल में 24 करोड़ का लग्जरी वृद्धाश्रम शुरू, CM ने 327 करोड़ की पेंशन की ट्रांसफर

फुटेज के आधार पर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी

CCTV फुटेज में बदमाशों की हरकतें साफ दिख रही हैं। पुलिस ने कहा है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी होगी। दुकानदार ने पुलिस को शिकायत दी है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *