Latest

Khelo MP Youth Games 2026 : CM मोहन यादव करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ, कैलाश खेर-कैलासा बैंड की लाइव परफॉर्मेंस!

Khelo MP Youth Games 2026

हाइलाइट्स

  • खेलो एमपी यूथ गेम्स का राज्य स्तरीय शुभारंभ आज शाम 6:30 बजे।
  • तात्या टोपे स्टेडियम में भव्य समारोह की सारी तैयारियां पूरी।
  • सीएम यादव के साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी रहेंगे मौजूद।

Khelo MP Youth Games 2026 : भोपाल, मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल आज खेलों और युवा ऊर्जा के महाकुंभ की साक्षी बनने जा रही है। खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का राज्य स्तरीय शुभारंभ शाम 6:30 बजे तात्या टोपे स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेडियम को विशेष रूप से सजाया गया है और रोशनी-ध्वनि का जादू देखने लायक होगा।

Sandhya Chhaya Old Age Home : भोपाल में 24 करोड़ का लग्जरी वृद्धाश्रम शुरू, CM ने 327 करोड़ की पेंशन की ट्रांसफर

मंत्री मांडविया करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी समारोह में शामिल होंगे।

उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां केंद्र में हैं। सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपनी टीम कैलासा बैंड के साथ लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

इसके साथ ही India’s Got Talent फेम डांस ग्रुप की रोमांचक एयरोबेटिक प्रस्तुति, भव्य मार्च-पास्ट और खेल भावना को दर्शाती विशेष नृत्य-नाटिका समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे।

Republic Day Parade 2026 : भोपाल में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, लाल परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल

क्या बोले खेल मंत्री विश्वास सारंग

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि इस बार खेलो एमपी यूथ गेम्स को नए और व्यापक स्वरूप में आयोजित किया गया है। खेल विभाग और सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के समन्वय से यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर टीम चयन और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मजबूत मंच बनेगा।

यूथ गेम्स खेलों का जनआंदोलन

खेलो एमपी यूथ गेम्स अब प्रदेश में खेलों के जनआंदोलन के रूप में स्थापित हो चुका है। इस संस्करण में मध्य प्रदेश के ग्रामीण, शहरी और आदिवासी अंचलों से एक लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के बाद चयनित खिलाड़ी अब 28 खेलों में राज्य स्तरीय मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे।

Narmada Jayanti Mahotsav 2026 : नर्मदा जयंती पर आज से दो दिवसीय उत्सव, लेजर शो-म्यूजिकल फाउंटेन, CM करेंगे महाअभिषेक

31 जनवरी तक आयोजित होंगी प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 से 31 जनवरी तक आयोजित होंगी। इस आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा और नई प्रतिभाएं उभरेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास सिखाते हैं। यह आयोजन विकसित मध्य प्रदेश के सपने को साकार करने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *