Bhopal Fraud Case : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को फर्जी ट्रेडिंग के जाल में फंसाकर 24 लाख 76 हजार 389 रुपये लूट लिए। कोहेफिजा क्षेत्र के 67 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी ठगी का शिकार बने। ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप “फायर्स VIP ट्रेडिंग” के जरिए भारी मुनाफे का लालच दिया और फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया। इसके बाद UPI, IMPS, NEFT और RTGS से कई बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली।
छोटे निवेश पर दिखाया मुनाफा फिर…
साइबर क्राइम ब्रांच ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत की थी। ठगों ने पहले छोटे निवेश पर मुनाफा दिखाया।
फिर कमीशन, कैपिटल गेन टैक्स और रिस्क कवर के नाम पर और पैसे मांगे। पीड़ित ने कुल 24.76 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने मोबाइल नंबरों और बैंक खातों का इस्तेमाल कर पैसा उड़ाया।
फर्जी ऐप से निवेश का झांसा
जांच में मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन का मिलान किया जा रहा है। एसीपी चौहान ने कहा कि साइबर ठग ट्रेडिंग के नाम पर युवाओं और बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भरोसा जीत लेते हैं। फिर फर्जी ऐप से निवेश का झांसा देते हैं। ठगी होने पर पैसे वापसी का बहाना बनाकर और लूटते हैं।
VIP ट्रेडिंग के नाम पर किया शामिल
पीड़ित सेवानिवृत्त कर्मचारी ने बताया कि ग्रुप में VIP ट्रेडिंग के नाम पर शामिल किया गया। ऐप पर निवेश दिखाकर मुनाफा दिखाया गया। फिर टैक्स और रिस्क कवर के नाम पर पैसे मांगे। उन्होंने कई बार ट्रांसफर किए, लेकिन पैसा गायब हो गया।
शैलेंद्र सिंह चौहान, एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच,भोपाल