IGNTU Assam Student Attack : अमरकंटक, मध्य प्रदेश। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) में असम के एक छात्र के साथ जीजीबीएच हॉस्टल में बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। एमए अर्थशास्त्र प्रथम वर्ष के छात्र हिरोज ज्योति दास ने विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि 4 से 5 छात्रों ने उन पर जानलेवा हमला किया। छात्रों ने पहले उससे पता और विभाग पूछा। जैसे ही उन्होंने बताया कि वे असम से हैं, उसी के बाद लात-घूंसे और मुक्कों से पीटा गया।
Ratlam Drugs Factory Busted : मास्टरमाइंड दिलावर पठान का पॉलिटिकल कनेक्शन, 15 करोड़ की जब्ती
चेहरे पर गहरे जख्म
हमले में छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। सीटी स्कैन रिपोर्ट में नाक की हड्डी टूटने, आंखों में खून जमने और चेहरे पर गहरे जख्म की पुष्टि हुई है। पीड़ित छात्र ने बताया कि एक आरोपी अनुराग पांडेय ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। छात्र ने सीसीटीवी फुटेज भी प्रशासन को सौंप दी है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान हुई है।
विश्वविद्यालय परिसर में आक्रोश
घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में आक्रोश का माहौल है। छात्र संगठनों ने धरना प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि ऐसी घटनाएं विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और सामाजिक माहौल को खराब करती हैं।
Bhopal Fake Police Thugs : भोपाल में पुलिस के भेष में बदमाशों का आतंक, फ्लैट में घुसकर ठगी-मारपीट
शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने घटना को निंदनीय और चिंताजनक बताया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और अनूपपुर पुलिस से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
5 छात्रों को किया निष्कासित
विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 छात्रों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित छात्रों में अनुराग पांडेय, जतिन सिंह, रंजीत त्रिपाठी, विशाल यादव और उत्कर्ष सिंह शामिल हैं।
Sehore Mobile Blast : स्मार्टफोन जेब में हुआ ब्लास्ट, टुकड़े-टुकड़े हो गया मोबाइल
जनसंपर्क अधिकारी रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि इनके खिलाफ अनुशासन समिति और स्थानीय पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसडीओपी नवीन तिवारी ने कहा कि छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
क्या बोले सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में असम के छात्र के साथ छात्रावास में हुई मारपीट की घटना पर सख्त रुख अपनाया। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आरोपी छात्रों के विरुद्ध अपने स्तर पर कठोर कार्रवाई की है। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
