हाइलाइट्स
- ब्रेकअप के बाद युवक ने युवती के कॉलेज में किया बवाल।
- कॉलेज के छात्रों ने युवक की जमकर की पिटाई ।
- छात्रा से बात करने पहुंचे युवक को छात्रों ने लाठी डंडे से मारा ।
Bhopal Video Viral : भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक कॉलेज में ब्रेकअप के बाद बड़ा बवाल हुआ। नशे की हालत में एक युवक अपनी पूर्व प्रेमिका से बात करने पहुंचा, लेकिन कॉलेज के छात्रों ने उसे जमकर पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये है पूरा मामला
मामले की जानकारी के अनुसार, युवक 6 महीने पहले ही युवती से ब्रेकअप कर चुका था। युवती ने बातचीत बंद कर दी थी। फिर भी युवक नशे में धुत होकर कॉलेज पहुंच गया।
वह युवती से जबरदस्ती बात करने लगा और बतमीजी करने लगा। कॉलेज के छात्रों को यह देखा नहीं गया। उन्होंने युवक को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
Sehore Mobile Blast : स्मार्टफोन जेब में हुआ ब्लास्ट, टुकड़े-टुकड़े हो गया मोबाइल
वायरल वीडियो में क्या
वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक को जमीन पर गिराकर छात्र उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। युवक चीख रहा है, लेकिन छात्र रुकने का नाम नहीं ले रहे। पीटाई के बाद युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। कॉलेज में हड़कंप मच गया। कुछ छात्रों ने युवक को उठाकर बाहर निकाला।
पुलिस की जांच शुरू
युवक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को सूचना मिली तो बिलखिरिया थाना टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की और मामला दर्ज कर लिया। जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो के आधार पर छात्रों और युवक की पहचान की जा रही है।