Latest

Digvijay Singh on RSS-BJP : एक बार संघ और बीजेपी संगठन के मुरीद हुए राजा साहब, सोशल मीडिया किया पोस्ट वायरल

Digvijay Singh on RSS - BJP

Digvijay Singh on RSS – BJP : मध्य प्रदेश। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में मोदी जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि लालकृष्ण आडवाणी और अन्य नेता कुर्सियों पर हैं। दिग्विजय ने इसे RSS और भाजपा की संगठन शक्ति का उदाहरण बताया। उन्होंने लिखा कि एक जमीनी कार्यकर्ता कैसे फर्श पर बैठकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन गया।

यह पोस्ट कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की दिल्ली बैठक से ठीक पहले आई, जिससे पार्टी के अंदर और बाहर चर्चा तेज हो गई। कई लोग इसे कांग्रेस नेतृत्व को संगठन मजबूत करने की नसीहत मान रहे हैं।

दिग्विजय ने पोस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रधानमंत्री मोदी को टैग किया। उन्होंने लिखा, “यह संगठन की शक्ति है। जय सिया राम।”

पोस्ट वायरल होने के बाद भाजपा ने इसे कांग्रेस की आंतरिक कलह बताया। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा में जमीनी कार्यकर्ता शीर्ष पर पहुंच सकता है, जबकि कांग्रेस में परिवारवाद है।

दिग्विजय की सफाई

बीजेपी के सीनियर नेता एलके आडवाणी और पीएम मोदी की पुरानी फोटो शेयर करते हुए अपने ट्वीट पर विवाद बढ़ने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं संगठन का समर्थन करता हूं। मैं RSS और मोदी जी के खिलाफ हूं… आपने गलत समझा… मैंने ‘संगठन’ की तारीफ की है। मैं RSS और मोदी का कट्टर विरोधी था, हूं और रहूंगा… क्या संगठन को मजबूत करना और उसकी तारीफ करना बुरी बात है?…”

 

कांग्रेस में संगठनात्मक सुधार की जरूरत

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने अपने एक अन्य साइल पोस्ट में कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक सुधारों की आवश्यकता की बात कही। उन्होंने राहुल गांधी को टैग करते हुए कहा कि राहुल गांधी सामाजिक एवं आर्थिक मुद्दों पर समझ बिल्कुल सटीक है और इसके लिए उन्हें पूरा अंक मिलता है, पर अब इसका समय आ गया है कि वह कांग्रेस के संगठन पर ध्यान दें।

जैसे इलेक्शन कमीशन में सुधार की जरूरत है, वैसे ही कांग्रेस में भी संरचनात्मक बदलाव अब जरूरी हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने संघटन सृजन का आरंभ जरूर किया है, लेकिन पार्टी को ज्यादा व्यावहारिक एवं विकेंद्रीकृत तरीके से चलाने आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि राहुल गांधी यह कर सकते हैं।

 

कांग्रेस में क्या संदेश

यह पोस्ट कांग्रेस में संगठन सुधार की मांग को मजबूत कर रही है। दिग्विजय ने CWC बैठक में भी केंद्रीकरण की आलोचना की थी। पार्टी के अंदर कुछ नेता मानते हैं कि भाजपा की तरह जमीनी स्तर पर मजबूती लानी होगी। भाजपा इसे कांग्रेस की कमजोरी बता रही है।

यह घटना राजनीति में संगठन की ताकत पर बहस छेड़ रही है। दिग्विजय का पोस्ट भाजपा की सफलता को स्वीकार करते हुए कांग्रेस को जगाने का प्रयास लगता है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *