Latest

MP Congress Protest : कांग्रेस ने घेरा भाजपा कार्यालय! पुलिस को लेना पड़ा बड़ा एक्शन, जमकर मचा बवाल

MP Congress Protest

MP Congress Protest : भोपाल। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अदालत से राहत मिलने के बाद कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर भाजपा को घेरने की कोशिश की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर से भाजपा मुख्यालय का घेराव करने निकले लेकिन पुलिस ने उन्हें 5 नंबर स्टॉप के पास रोक लिया। यहां पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई और पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

MP Congress Protest : कांग्रेस ने घेरा भाजपा कार्यालय! पुलिस को लेना पड़ा बड़ा एक्शन, जमकर मचा बवाल

प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका। धक्कामुक्की में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन चलाया, जिससे कार्यकर्ता पीछे हटे।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार गांधी परिवार को फंसाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। अदालत से राहत मिलने के बाद यह प्रदर्शन भाजपा की ‘दबाव की राजनीति’ के खिलाफ था।

MP News : मध्यप्रदेश कांग्रेस में इस्तीफों का दौर, 15 दिन में 2 जिला अध्यक्ष कर चुके रिजाइन

जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है और विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाई।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। कांग्रेस दफ्तर से निकले जुलूस में नारे लगाए जा रहे थे। पुलिस ने पहले से तैयारी कर रखी थी और भारी बल तैनात था। 5 नंबर के पास बैरिकेडिंग लगाकर जुलूस रोका गया। जब कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे तो धक्कामुक्की हुई और वाटर कैनन चलाया गया।

Sehore GST Raid : सरिया-सीमेंट कारोबारी पर GST की रेड, अधिकारी स्टॉक, दस्तावेज की कर रहे जांच

घायल कार्यकर्ताओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कांग्रेस ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। पार्टी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने की कोशिश की गई।

यहां देखिये प्रदर्शन के वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *