Latest

Betul News : वन विकास निगम के बैतूल संभागीय प्रबंधक के विरुद्ध पूरा कार्यालय लामबंद

Betul

Betul News : बैतूल। मध्यप्रदेश वन विकास निगम के बैतूल संभागीय कार्यालय में कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। संभागीय प्रबंधक आरके अवधिया पर मानसिक प्रताड़ना और आवश्यक विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं और 23 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। मुख्य मांग प्रबंधक को हटाना है।

MP Tiger Deaths : टाइगर्स की मौत से दहल उठा मध्यप्रदेश! 1 हफ्ते में 6 और सालभर में 54 की गई जान

यह मामला रामपुर भतोडी परियोजना मंडल का है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधक अति आवश्यक कार्यों की फाइलें रोक रहे हैं। मेडिकल अवकाश तक देने को तैयार नहीं।

बुजुर्ग भृत्य महिला को भी रात 9 बजे तक कार्यालय में बैठाया जा रहा है। इससे पूरे स्टाफ में आक्रोश है। कर्मचारियों ने कहा कि प्रबंधक का व्यवहार असहनीय हो गया है और काम का माहौल खराब हो रहा है।

MP Assembly Special Session : भाजपा बोली- कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी! मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विधानसभा में बवाल

कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है और कहा कि अगर प्रबंधक नहीं हटाए गए तो 23 दिसंबर से हड़ताल शुरू कर देंगे। काली पट्टी बांधकर काम करना उनका शांतिपूर्ण विरोध है। पूरे कार्यालय के कर्मचारी एकजुट हैं और प्रबंधक के खिलाफ लामबंद हो गए हैं।

कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधक व्यक्तिगत रंजिश में फाइलें रोकते हैं और स्टाफ को मानसिक तनाव देते हैं। बुजुर्ग महिला कर्मचारी को देर रात तक रोकना अमानवीय है।

MP Cold Update : मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात, 22 जिलों में अलर्ट

निगम के उच्च अधिकारियों ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन मामले की जांच की बात कही जा रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी। इससे परियोजना कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

Betul
Betul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *