Latest

सरकार के 2 साल पूरे : स्वास्थ्य मंत्री ने जनता के सामने रखा विभाग का हेल्थ स्कोर

Health Minister Rajendra Shukla

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने विभाग का ‘हेल्थ स्कोरकार्ड’ जनता के सामने पेश किया। मंत्री ने गिनाईं कई उपलब्धियां और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है।

सबसे बड़ी उपलब्धि मेडिकल कॉलेजों की संख्या में इजाफा है। पहले प्रदेश में केवल 5 शासकीय मेडिकल कॉलेज थे, अब 19 शासकीय और 14 प्राइवेट हो गए हैं। कुल मिलाकर मेडिकल शिक्षा के संस्थान बढ़कर 33 हो चुके हैं।

Betul News : प्यार के दुश्मन समाज के ठेकेदार! इंटर कास्ट मैरिज की तो लगा दिया जुर्माना

मंत्री ने बताया कि जिला अस्पतालों में बेड और अन्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। PSC और CSC में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए विशेष प्रयास हो रहे हैं।

PG स्टूडेंट्स से बॉन्ड के आधार पर सेवा ली जा रही है। टेलीमेडिसिन के जरिए दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। एयर एम्बुलेंस और शव वाहन जैसे नवाचार शुरू किए गए हैं।

Meat Sales Ban : अब मांस की बिक्री पर लगा प्रतिबंध इन दिनों नहीं मिलेगा, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

केंद्र सरकार के स्क्रीनिंग अभियान में मध्यप्रदेश नंबर वन रहा। टीबी मुक्त भारत अभियान में भी प्रदेश अव्वल आया। सिकल सेल एनीमिया के लिए सवा करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की गई। निरोगी काया अभियान के तहत लाखों लोगों को हेल्थ कार्ड दिए गए।

पुराने 5 मेडिकल कॉलेजों को विस्तार दिया गया है। इनकी बिल्डिंगें पुरानी हो चुकी हैं, इसलिए DPR तैयार की जा रही है। जहां मरम्मत संभव होगी वहां दुरुस्त किया जाएगा और जहां जरूरी होगी वहां नई बिल्डिंग बनाई जाएगी।

MPPSC Exam Notification : MPPSC 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी, 1500 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है। ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में सेवाएं पहुंचाने पर जोर है। दो साल में कई योजनाएं शुरू हुईं और मौजूदा को मजबूत किया गया। आगे भी स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *