Latest

Meat Sales Ban : अब मांस की बिक्री पर लगा प्रतिबंध इन दिनों नहीं मिलेगा, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

Meat Sales Ban

Meat Sales Ban : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मांस दुकानों को बंद रखने का नगर निगम का आदेश अब सियासी जंग का मुद्दा बन गया है। कांग्रेस और भाजपा इस फैसले पर आमने-सामने आ गई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा धर्म, जाति, मांस और शराब जैसे मुद्दों पर विवाद पैदा करती है, जबकि भाजपा ने इसे जनभावनाओं का सम्मान बताया।

MP News : गर्भगृह में श्रद्धालुओं की नो एंट्री लेकिन भाजपा विधायक के बेटे को वरमाला की छूट

भोपाल नगर निगम ने 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) और 30 जनवरी (गांधी पुण्यतिथि) को शहर की सभी मांस दुकानों को बंद रखने का फरमान जारी किया है। निगम की सीमा में आने वाली दुकानों पर यह प्रतिबंध लागू होगा।

अगर कोई दुकानदार नियम तोड़ेगा तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई होगी। निगम का कहना है कि यह फैसला राष्ट्रीय महत्व के दिनों पर शांति और सम्मान बनाए रखने के लिए लिया गया है।

MP Cabinet Decision : सरकार का बड़ा फैसला, स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों का अंतर समाप्त

इस आदेश पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज ने कहा कि भाजपा असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ऐसे विवाद पैदा करती है। आज किसान खाद-बीज की कमी से परेशान हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं।

लेकिन भाजपा धर्म और मांस जैसे मुद्दों पर सियासत कर रही है। राहुल राज ने कहा कि सरकार को जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि विवाद पैदा करने पर। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया।

Sehore RAF Flag March : RAF संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च, SP दीपक शुक्ला हुए शामिल

भाजपा प्रवक्ता अजय धावले ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा जनभावनाओं के अनुरूप फैसले लेती है। भोपाल नगर निगम का यह निर्णय स्वागतयोग्य है। यह राष्ट्रीय पर्वों के सम्मान का मामला है और इसमें कोई सियासत नहीं है। धावले ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष बेवजह मुद्दा बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *