Bhopal News : भोपाल। ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर 2025 को रिसेप्शन से लौट रहे एक परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें सार्वजनिक जुलूस निकालकर चेतावनी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहबेज (25 साल, पिता खालीद, पता कच्ची सराय रेलवे स्टेशन बजरिया) और फरदीन (22 साल, पिता खुर्शीद, पता गर्म गड्ढा रोड रहमानिया मस्जिद के सामने बजरिया) के रूप में हुई है।
मामले में कुल 7 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर PR (पुलिस रिमांड) पर लिया है और गहन पूछताछ कर रही है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद इलाके में जुलूस निकालकर लोगों को संदेश दिया कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Congress Roadmap : दिल्ली में दिग्विजय सिंह ने दिया प्रजेंटेशन, बताया कांग्रेस का रोडमैप
यह घटना 12 दिसंबर की रात की है। घायल दानिश अली और उनका परिवार रिसेप्शन से लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन पर फायरिंग की और चाकू से हमला किया।
दानिश को गोलियां लगीं और परिवार के सदस्य भी घायल हुए। पुरानी रंजिश को इसका कारण बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी रूसी अभी फरार है और उसकी तलाश तेज की गई है।
MP News : बैतूल के खेत में विस्फोटक की फसल ! बड़ी मात्रा में मिला खतरनाक पदार्थ
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शाहबेज और फरदीन को पकड़ा। दोनों स्टेशन बजरिया इलाके के रहने वाले हैं। पूछताछ में वे हमले में अपनी भूमिका कबूल कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह कार्रवाई इलाके में राहत की खबर है। लोग अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे थे। पुलिस का जुलूस निकालना एक संदेश है कि अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घायल दानिश अली की हालत में सुधार हो रहा है और वे पुलिस को बयान दे चुके हैं।