Sanjay Gandhi Birth Anniversary : भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी ने संजय गांधी की जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हुए गलती से राजीव गांधी की तस्वीर और संदेश पोस्ट कर दिया। इस चूक को बीजेपी ने सोशल मीडिया पर जमकर उड़ाया।
बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज सुयश त्यागी ने तंज कसते हुए लिखा, “अनजब कांग्रेस की राजब कहानी… एक परिवार के चरणवंदना में कांग्रेसी इतना चूर हैं कि उन्हें राजीव गांधी और संजय गांधी में अंतर नहीं समझ आ रहा। शायद इसी वजह से इन्हें महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।”
रीना बौरासी ने 14 दिसंबर को संजय गांधी की जन्मदिन पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने राजीव गांधी की तस्वीर लगाई और लिखा, “भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
Bhopal Protest : भोपाल में जंगी प्रदर्शन! ब्राह्मण समाज और पुलिस के बीच कड़ा संघर्ष
पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने वाले, सूचना व संचार क्रांति के माध्यम से भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने वाले…” पोस्ट में राजीव गांधी की तस्वीर के साथ उनकी उपलब्धियों का जिक्र था। बता दें कि, कुछ देर बाद यह ट्वीट डीलीट कर दिया गया।

