Latest

Shivraj Chouhan Security : शिवराज की सुरक्षा बढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस बोली- मोहन सरकार नाकाम, केंद्र को करना पड़ा हस्तक्षेप

Shivraj Chouhan Security

Shivraj Chouhan Security : भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाए जाने के फैसले ने प्रदेश की राजनीति में नया बवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लपकते हुए सीधे डॉ. मोहन यादव सरकार पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि राज्य सरकार अपने पूर्व मुख्यमंत्री को उचित सुरक्षा देने में असफल साबित हुई, इसलिए केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा।

Bhopal News : पुलिस ने नहीं काटा ऑनलाइन चालान तो भिड़ गए वाहन चालक, जमकर हंगामा

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने तीखा बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकार शिवराज सिंह चौहान को सुरक्षा नहीं दे पा रही है, इसीलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को आगे आना पड़ा।

उन्होंने कहा, “कुछ लोग कह रहे हैं कि शिवराज जी को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है, इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। यह सच नहीं है। असल में राज्य सरकार की चूक और नाकामी के कारण केंद्र को यह कदम उठाना पड़ा।”

Sehore Accident : सब इंस्पेक्टर की थार ने कुचले 4 लोग, एक की मौत, भीड़ ने घेरा

मुकेश नायक ने आगे कहा कि अगर शिवराज सिंह चौहान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो यह मध्यप्रदेश के लिए अच्छी बात होगी लेकिन सुरक्षा बढ़ाने का असली कारण राज्य सरकार की कमजोरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में भाजपा की ही सरकार है तो फिर पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षा देने में दिक्कत क्यों आई?

दरअसल, कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले खुफिया इनपुट के आधार पर शिवराज सिंह चौहान की पहले से मौजूद Z+ सुरक्षा को और मजबूत किया गया। भोपाल और दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवासों के बाहर अतिरिक्त बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। यह फैसला इतनी गोपनीयता से लिया गया कि शुरू में इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ।

Shivraj Singh Chouhan Security : शिवराज सिंह चौहान को खतरा! इनपुट के बाद Z+ सुरक्षा और मजबूत

इसके बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में अटकलें लगनी शुरू हो गईं कि शायद शिवराज सिंह चौहान को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी है, क्योंकि आम तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इसी स्तर की सुरक्षा मिलती है। लेकिन कांग्रेस ने इन अटकलों को खारिज करते हुए पूरे मामले को राज्य सरकार की विफलता से जोड़ दिया।

भाजपा की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पार्टी के सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा का मामला खुफिया इनपुट से जुड़ा है और इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *