Raisen Hospital Cockroaches : रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिला अस्पताल में कॉकरोच और अन्य कीड़ों की मौजूदगी की खबरें सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। डिजिटल मीडिया पर यह मामला प्रमुखता से उजागर होने के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा शुक्रवार देर शाम खुद अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) और सिविल सर्जन को सख्त हिदायतें दीं।
Shivraj Singh Chouhan Security : शिवराज सिंह चौहान को खतरा! इनपुट के बाद Z+ सुरक्षा और मजबूत
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी सुविधाएं और व्यवस्थाएं ठीक रखी जाएं। वार्डों में नियमित रूप से दौरा किया जाए और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के कई वार्डों का जायजा लिया। वे वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मिले और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। मरीजों ने भी अपनी बातें रखीं।
Bhopal Firing Case : पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला, शादी से लौट रहे युवक पर की फायरिंग
यह पूरा मामला 11 दिसंबर को जिला बाल कल्याण समिति की शिकायत से शुरू हुआ। समिति के सदस्यों ने अस्पताल का दौरा किया और प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड, मरीजों के खाने की जगह और वाटर कूलर में कॉकरोच व अन्य कीड़े देखे। इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई। शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने जांच शुरू की और लापरवाही पाई गई।
लापरवाही के लिए मैटरनिटी वार्ड की इंचार्ज सरस्वती और शिशु वार्ड की इंचार्ज शबाना खान को कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया है। उन्हें तीन दिनों के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
Betul Cyber Fraud : करोड़ो की साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले चार सुपरवाइजरों – राजा, अमित, सादिक और रघुराज – को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं। प्रशासन ने कहा कि आगे ऐसी गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए पेस्ट कंट्रोल करने वाली कंपनी मैट्रिक इंटरप्राइजेज को तुरंत अस्पताल बुलाया गया है। कंपनी को पूरे अस्पताल में कीट नियंत्रण का काम करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन का जोर है कि अस्पताल में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए और मरीजों को बेहतर सुविधा मिले।