Latest

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, पेड़ों पर जमी ओस की चादर…पचमढ़ी में सीजन की सबसे सर्द रात

MP cold Weather Update

MP Weather Update : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश में सर्दी ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश का मशहूर हिल स्टेशन पचमढ़ी इस सीजन की सबसे ठंडी रात का गवाह बना। बुधवार-गुरुवार की रात यहां का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर सिर्फ 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस पूरे सर्दियों के मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।

गुरुवार सुबह जब सूरज निकला तो पचमढ़ी की हरियाली पर ओस की चमचमाती बूंदें जमी हुईं थीं। कई जगह तो ओस इतनी ठंडी थी कि पत्तियों पर बर्फ की पतली परत सी बन गई।

Prakhar Vishwakarma : बुंदेलखंड के ‘मिसाइल मैन’ प्रखर विश्वकर्मा ने बनाई रियूजेबल मिसाइल ‘प्रोजेक्ट राम’, ISRO भी हैरान!

पर्यटक और स्थानीय लोग सुबह-सुबह अलाव का सहारा लेते दिखे। दिन में भी धूप कमजोर रही और अधिकतम तापमान महज 26 डिग्री के आसपास ही रहा। यानी दिन में भी स्वेटर-जैकेट उतारने की नौबत नहीं आई।

जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में भी ठंड का कहर बरप रहा है। शाम चार बजते ही सर्द हवाएं चलने लगती हैं और रात में तो हवा हड्डियां चीरने लगती है। गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

IAS Santosh Controversy : SC-ST बच्चों का जज बनना नामुमकिन कर रहा हाईकोर्ट? IAS संतोष वर्मा का नया विवाद

पिछले दिन की तुलना में इसमें मामूली 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन आम लोगों को यह राहत महसूस नहीं हो रही। सुबह स्कूल जाते बच्चे और ऑफिस जाने वाले लोग कान तक कपड़े लपेटकर निकलते दिख रहे हैं। बाजारों में गर्म कपड़ों और अलाव की मांग बढ़ गई है।

Jagdishpur : 22 महीने बाद भी ‘इस्लाम नगर’ बोर्ड पर पोती कालिख! जगदीशपुर में हिंदू संगठनों ने काटा वबाल

मौसम विभाग ने बताया कि अभी ठंड से राहत की कोई बड़ी उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिक वाहीद खान के अनुसार, उत्तर भारत में ऊपरी हवाओं का एक चक्रवात बन रहा है और एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी राज्यों की तरफ बढ़ रहा है। इसका हल्का असर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर भी पड़ेगा।

इस कारण 13 से 15 दिसंबर के बीच रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। यानी रातें थोड़ी कम ठंडी लग सकती हैं। लेकिन 15 दिसंबर के बाद फिर उत्तरी हवाएं जोर पकड़ेंगी और दिन-रात दोनों में कड़ाके की ठंड लौट आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *