Latest

MP Raj Bhavan Renamed : PMO के बाद अब MP का राजभवन बना लोक भवन, जानिए क्यों बदला नाम

MP Raj Bhavan renamed

MP Raj Bhavan Renamed : भोपाल। मध्य प्रदेश में अब राजभवन का नाम आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है। अब से राज्यपाल का निवास स्थान ‘राजभवन’ नहीं, बल्कि ‘लोक भवन’ कहलाएगा। शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे और दोनों नेताओं की मौजूदगी में मुख्य द्वार पर लगी पुरानी ‘राजभवन’ की नेमप्लेट हटाकर नई चमचमाती ‘लोक भवन’ की तख्ती लगा दी गई।

Home Guards Foundation Day : होम गार्ड्स स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, हर जवान को मिलेगा स्थायी आवास

केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही देश के सभी राजभवनों का नाम ‘लोक भवन’ करने का निर्णय लिया था। इसके तुरंत बाद मध्य प्रदेश ने भी यह बदलाव लागू कर दिया। अब तक पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात और त्रिपुरा अपने राजभवनों का नाम ‘लोक भवन’ कर चुके हैं। लद्दाख में उपराज्यपाल निवास को ‘लोक निवास’ नाम दिया गया है। मध्य प्रदेश नौवां राज्य बन गया है।

Harda News : दो क्रशर मालिकों पर 9.95 करोड़ का जुर्माना, अवैध खनन और स्टाम्प ड्यूटी चोरी में फंसे

 क्यों बदला गया नाम?

‘राजभवन’ शब्द अंग्रेजी शासन काल की याद दिलाता है, क्योंकि ब्रिटिश गवर्नर इसी भवन में रहते थे। पिछले साल राष्ट्रपति भवन में हुए राज्यपालों के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाव दिया था कि लोकतंत्र में ‘राज’ की जगह ‘लोक’ शब्द ज्यादा उपयुक्त है। इसीलिए पूरे देश में यह बदलाव किया जा रहा है।

Betul News : दो बैंक किसानों को देगी 1 लाख से ज्यादा फसल बीमा राशि, ब्याज सहित करनी होगी भरपाई

यह बदलाव उसी क्रम की अगली कड़ी है जिसमें:

– राजपथ का नाम कर्तव्य पथ हुआ
– गणतंत्र दिवस परेड में अंग्रेजी धुनों की जगह भारतीय संगीत को जगह मिली
– सरकारी दस्तावेजों में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द को प्राथमिकता दी जा रही है

Leopard Sighted : अहमदपुर जंगल के चार गांवों में तेंदुए का खौफ! खेतों-स्कूल के पास घूमता दिखा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “आज हमने औपनिवेशिक मानसिकता के एक और प्रतीक को समाप्त किया। अब यह भवन जनता का भवन है, इसलिए इसका नाम लोक भवन बिल्कुल सटीक है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *