Latest

Betul Bayawadi Incident : कुएं से मिली नपा के दो कर्मचारियों की लाश, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

Betul Bayawadi Incident

Betul Bayawadi Incident : मध्य प्रदेश। बैतूल जिले के बयावड़ी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कुएं से दो शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान पूर्व महिला पार्षद और नगर परिषद की लिपिक रजनी डुंडेले (48) तथा वाटर सप्लाई विभाग के कर्मचारी मिथुन (29) के रूप में हुई है। दोनों मंगलवार रात से लापता थे। कुएं के पास उनकी बाइक और चप्पल मिलने पर पुलिस ने तलाशी ली और शव बाहर निकाले। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जो जांच का मुख्य आधार बनेगा।

IAS Controversial Statement : IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान से भड़का ब्राह्मण समाज, कहा- माफी न मांगी तो होगा बड़ा आंदोलन

घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है। रजनी डुंडेले विधवा थीं और नगर परिषद में लिपिक के पद पर कार्यरत थीं। मिथुन को वे बेटे की तरह मानती थीं। मंगलवार शाम दोनों कहीं निकले थे, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे।

रजनी का मोबाइल घर पर ही मिला, जबकि मिथुन की लोकेशन उसके खेत के आसपास दिखी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं के पास बाइक और चप्पल देखी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पहले रजनी का शव निकाला, फिर मिथुन का।

Minor Rape Case : खौफ की वजह से बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा, मासूम से दरिंदगी का आरोपी सलमान अब भी फरार

परिजनों ने बताया कि रजनी नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों के तानों से काफी परेशान थीं। अफवाहें फैलाई जाती थीं कि रजनी और मिथुन के बीच अनुचित संबंध हैं। ये ताने इतने कड़े थे कि दोनों मानसिक रूप से टूट चुके थे।

परिजनों का कहना है कि इसी दबाव में उन्होंने यह कदम उठाया। रजनी के दो बच्चे हैं, जो अब यतीम हो गए। मिथुन के परिवार में मां-बाप और एक बहन हैं।

Pipariya News : बीज दुकानदार ने महिला SADO को दी गाली-धमकी, “सांसद-मंत्री से उठना-बैठना है, तुझे सस्पेंड करवा दूंगा

पुलिस ने सुसाइड नोट को गोपनीय रखा है। टीआई अंजना धुर्वे ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। नोट की सत्यता की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं से जांच चल रही है, लेकिन प्रारंभिक रूप से यह सुसाइड ही लग रहा है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद में कार्यस्थल उत्पीड़न की जांच के आदेश दिए हैं।

Bhopal voter list revision : भोपाल में एक और बीएलओ निलंबित, 44% डिजिटलाइजेशन पूरा, बैरसिया टॉप पर 76%

इलाके में शोक की लहर है। रजनी सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं। ग्रामीणों ने कहा कि अफवाहें फैलाने वालों को सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने परिजनों को सांत्वना दी और जांच पूरी होने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *