Latest

Rajgarh News : 12 साल से बाल विवाह रोकने वाले युवा मनीष दांगी का सम्मान, 300 से ज्यादा शादियां रुकवाई

Rajgarh News

Rajgarh News : राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार को दांगी समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इस मौके पर समाज के युवा कार्यकर्ता मनीष दांगी को बाल विवाह और बाल सगाई जैसी कुरीतियों के खिलाफ पिछले 12 सालों से चलाए जा रहे अभियान के लिए भव्य सम्मान दिया गया।

युवा कार्यकर्ता मनीष दांगी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक हजारीलाल दांगी और वरिष्ठ समाजजनों ने मनीष को फूलमालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंच से सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मनीष ने समाज सुधार की जो मशाल जलाई है, वह आज पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

Bhopal Drug Case : भोपाल ड्रग्स कांड में नया खुलासा, अक्सा खान की CDR से मिले 5 संदिग्ध नंबर

मनीष दांगी ने अपनी संस्था अहिंसा वेलफेयर सोसायटी के साथ मिलकर अब तक 300 से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। इसके अलावा हजारों बाल सगाइयों को भी रोका है, जिससे सैकड़ों बच्चों का बचपन और भविष्य सुरक्षित हुआ है। ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने वाली उनकी टीम माता-पिता को कानूनी प्रावधानों और कुरीतियों के दुष्परिणामों के बारे में समझाती है।

कई बार समाज के दबाव और धमकियों का सामना करते हुए भी मनीष ने हार नहीं मानी। हर मामले में प्रशासन और पुलिस की मदद लेकर उन्होंने बाल विवाह रोकने में सफलता हासिल की है।

मंच से बोलते हुए विधायक हजारीलाल दांगी ने कहा, “मनीष जैसे युवा हमारी समाज की असली पूंजी हैं। युवा उम्र में जहां लोग अपनी जिंदगी बनाते हैं, वहीं मनीष ने समाज को बनाने का बीड़ा उठाया है। ये सम्मान सिर्फ मनीष का नहीं, बल्कि समाज सुधार की उस सोच का है जो हमें सदियों पुरानी कुरीतियों से मुक्त कराएगी।”

MP News : भोपाल- होशंगाबाद रोड पर खौफनाक हादसा, सड़क पर दौड़ती बस के निकले दोनों पिछले पहिए

मनीष दांगी ने सम्मान मिलने के बाद कहा, “यह सम्मान मेरे लिए नहीं, मेरी पूरी टीम और उन बच्चों के लिए है जिनका बचपन हम बचा पाए। बाल विवाह और बाल सगाई सिर्फ कानूनी अपराध नहीं, बल्कि बच्चों के साथ अन्याय है।

मैं वादा करता हूं कि जब तक समाज से ये कुरीतियां पूरी तरह खत्म नहीं हो जातीं, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।” उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को पढ़ाएं और उनका विवाह कानूनी उम्र होने पर ही करें।

MP Road Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने SDM अंबिकेश सिंह की गाड़ी को मारी टक्कर, कमर-सिर में गंभीर चोट

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में दांगी समाज के लोग मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में मनीष दांगी के अभियान को अपना पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया। मनीष की मुहिम को देखते हुए कई अन्य जिलों से भी समाज के लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं ताकि अपने क्षेत्र में भी ऐसा अभियान चलाया जा सके। मनीष दांगी आज दांगी समाज ही नहीं, पूरे मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए रोल मॉडल बन चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *