Latest

MP Crime News : अंबाड़ा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, शादीशुदा महिला को प्रेमिका ने दिया जहर, समाज के डर से उठाया खौफनाक कदम

MP Crime News

MP Crime News : मध्य प्रदेश। छिंदवाड़ा के अंबाड़ा इलाके में 19 अक्टूबर को हुई एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या का रूप ले चुका है। शुरुआत में इसे आत्महत्या का केस माना गया था, लेकिन पुलिस की गहन जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया। मृतक महिला को उसकी ही कथित प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ पिला कर मार डाला।

आरोपी महिला का नाम अभी गोपनीय रखा गया है, जबकि मृतका का नाम लता बताया जा रहा है। यह घटना न सिर्फ परिवार को सदमे में डाल रही है, बल्कि समाज में समलैंगिक रिश्तों और मानसिक दबाव जैसे मुद्दों पर बहस छेड़ रही है।

MP Cold Weather : मध्य प्रदेश में सर्दी की दस्तक, बारिश के बाद लुढ़का पारा, जानिए कब आएगी कड़ाके की ठंड

घटना के दिन लता अपनी ‘बेस्ट फ्रेंड’ के साथ बाहर गई थीं। शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को सूचना मिली। लता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की सारी कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शुरुआत में जहर खाने की वजह से इसे सुसाइड का मामला दर्ज किया गया। अंबाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी संजय सोनवानी के नेतृत्व में मर्ग जांच शुरू हुई। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान कुछ सुराग मिले, जो जांच की दिशा बदलने वाले साबित हुए।

पुलिस ने जब मृतका की सहेली से सख्ती से पूछताछ की, तो उसके मुंह से सारा काला सच बाहर आ गया। सोनवानी ने बताया, “मृतका लता शादीशुदा थीं और उनके बच्चे भी हैं। उनकी सहेली अविवाहित है। दोनों के बीच गहरा भावनात्मक रिश्ता था, जो प्यार में बदल गया था। आरोपी सहेली लता के साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती थी।

Indore News : शिव मंदिर के दानपात्र से पैसे चुराता युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इसके लिए वह बार-बार लता पर दबाव बना रही थी कि वे अपने पति और बच्चों को छोड़ दें। लेकिन लता ने समाज के डर और पारिवारिक जिम्मेदारियों का हवाला देकर इनकार कर दिया। इससे गुस्साए आरोपी ने पहले से ही अपने पर्स में छिपा रखा जहरीला पदार्थ लता को जबरन पिला दिया।”

आरोपी ने पूछताछ में यह भी कबूला कि यह प्यार एकतरफा नहीं था। लता भी उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई थीं, लेकिन विवाहेतर रिश्ते के कारण वे खुलकर आगे नहीं बढ़ पा रही थीं। आरोपी ने सोचा कि लता को ‘मुक्त’ करने का यही तरीका है। जहर देने के बाद ही उसने परिजनों को फोन कर सूचना दी, ताकि लता को अस्पताल पहुंचाया जा सके लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फॉरेंसिक टीम जहर की जांच कर रही है, जबकि आरोपी के मोबाइल और पर्स से मिले साक्ष्य मामले को मजबूत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *