Venkateswara Swamy Temple Stampede : आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने की खबर है। इस घटना में कई श्रद्धालुओं के मारे जाने की खबर है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इसे बेहद दुखद घटना बताया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक एकादशी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पहुंची थी। इस दौरान भगदड़ मच गई और कई लोगों की मौत हो गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है। राज्य के कृषि मंत्री के अत्चान्नाडू भी घटना स्थल पर हैं।