Latest

Narmadapuram News : छठ पूजा के दौरान नर्मदा नदी में छोड़ा नाले का गंदा पानी, श्रद्धालु परेशान, नगर पालिका पर सवाल

Dirty drain water released into the Narmada River during Chhath Puja 2025

Narmadapuram News : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में पवित्र नर्मदा नदी का जल प्रदूषित हो गया। सोमवार शाम 4:30 बजे से सूर्यास्त तक पर्यटन घाट पर गंदे नाले का दूषित पानी सीधे नदी में छोड़ा गया। इससे नदी का जल जहरीला हो गया। छठ महापर्व के दौरान सेठानी घाट पर पूजा कर रहे उत्तर भारतीय परिवारों को भारी परेशानी हुई। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। नदी में डुबकी लगाकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। लेकिन कचरा और गंदे पानी से सब परेशान रहे।

Sniffer Dog Tina Dies : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शोक, स्निफर डॉग टीना का निधन, 7 साल की सेवा के बाद सम्मानजनक विदाई

लगभग 150 मीटर दूर सेठानी घाट पर छठ पूजा हो रही थी। व्रती महिलाएं नर्मदा में खड़ी होकर अर्घ्य दे रही थीं। लेकिन घाट पर फैला कचरा और नाले का गंदा पानी पूजा में बाधा बना। श्रद्धालुओं ने खुद ही सफाई की। फिर पूजा संपन्न की। एक व्रती ने बताया कि गंदगी से स्नान मुश्किल हो गया। फिर भी आस्था के आगे झुकना पड़ा।

नगर पालिका के दावे खोखले साबित हुए। पालिका का कहना था कि पर्यटन घाट के नाले में गेट लगाकर गंदा पानी रोका जाता है। इसे ट्रीटमेंट प्लांट से दूसरी जगह भेजा जाता है। लेकिन हकीकत अलग है। रोजाना नाले से दूषित पानी नर्मदा में गिर रहा है। इससे नदी की पवित्रता खतरे में है। सैकड़ों लोग रोज सेठानी घाट पर स्नान करते हैं। मां नर्मदा का जल पीते हैं। यह प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए घातक है।

Chhath Pooja 2025 : छठ महापर्व का समापन, CM मोहन यादव ने विक्रम सरोवर पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन फोन नहीं उठा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि छठ जैसे पवित्र पर्व में भी सफाई की अनदेखी हुई। नर्मदा को बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *