Latest

Bhopal News : ज्ञानवापी जज को ‘काफिर’ कहने वाला भोपाल का आतंकी, सीए स्टूडेंट बना ISIS का सोशल मीडिया हैंडलर

Delhi News

Bhopal News : भोपाल। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया। ISIS से जुड़े दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। इनमें भोपाल का सैयद अदनान खान (20) उर्फ अबू मोहम्मद और दिल्ली का मोहम्मद अदनान खान (19) उर्फ अबू मुहरिब शामिल हैं। दोनों ने दिवाली पर दिल्ली के मॉल और पार्क में धमाके की योजना बनाई थी। यह गिरफ्तारी एक पूर्वानुमानित ऑपरेशन में हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दोनों को 27 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

MP Crime News : नोटरी शादी के बाद दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, 6 साल बाद आरोपी ने ठुकराई शादी

स्पेशल सेल के जॉइंट कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि दोनों सोशल मीडिया पर ISIS प्रोपेगैंडा फैला रहे थे। वे युवाओं को भर्ती करने की कोशिश कर रहे थे। भोपाल वाला अदनान जिहादी वीडियो इकट्ठा करता। इन्हें एडिट कर ग्रुप्स में शेयर करता। दिल्ली वाला अदनान वीडियो एडिटिंग करता। दोनों सिग्नल ऐप से सीरिया-तुर्की बॉर्डर पर तैनात हैंडलर अबू इब्राहिम अल-कुरैशी से जुड़े थे। उन्होंने ISIS खलीफा अबू हफ्स अल-हशमी अल-कुरैशी को बैअत (निष्ठा शपथ) ली। ब्लैक ड्रेस और शॉल में वीडियो बनाकर भेजा।

16 अक्टूबर को सादिक नगर से मोहम्मद अदनान पकड़ा गया। पूछताछ में भोपाल कनेक्शन खुला। 18 अक्टूबर को करोंद से अदनान गिरफ्तार हुआ। दिल्ली से 3 मोबाइल, IED मैनुअल, मोलोटोव कॉकटेल रेसिपी, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, ISIS फ्लैग, बैअत कपड़े और टाइमर क्लॉक जब्त। भोपाल से कट्टर किताबें, लैपटॉप, मोबाइल बरामद। साउथ दिल्ली के मॉल और पार्क की फोटो मिली, जहां धमाका प्लान था। UAPA के तहत केस दर्ज किया है।

Mahakal Temple VIP Darshan : महाकाल मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन पर नजर, नई डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता

भोपाल वाला अदनान का पुराना क्राइम रिकॉर्ड है। 4 जून 2024 को यूपी ATS ने उसे ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे जज रवि कुमार दिवाकर को धमकी देने के लिए पकड़ा। इंस्टाग्राम पर “काफिरों का खून हलाल है” पोस्ट किया। जज की फोटो पर “काफिर” लिखा।

लखनऊ के गोमती नगर थाने में केस। 10 दिन रिमांड पर पूछताछ। 26 सितंबर 2024 को जमानत मिली। जमानत के बाद कट्टर कंटेंट तेज। “खिलजी” नाम से फेक आईडी चलाई। 12वीं के बाद जिहादी पेज फॉलो किया। 6-10 साल मदरसा पढ़ा। पिता सलाम प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट और मां पार्ट-टाइम एक्ट्रेस है।

Mahakal Temple VIP Darshan : महाकाल मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन पर नजर, नई डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता

दिल्ली वाला अदनान एटा, यूपी से। पिता सलीम दूरदर्शन में ड्राइवर। मां अंजुम गृहिणी। तीन बड़ी बहनें। 10वीं एटा से पास। 2020 में दिल्ली शिफ्ट। डेटा टेक्नोलॉजी डिप्लोमा। 2023 में सादिक नगर में सरकारी फ्लैट। सात महीने पहले भोपाल अदनान से जुड़ा। इंस्टाग्राम पर कट्टर पेज फॉलो। दोनों ने “सात-उल-उम्माह” और “वॉयस ऑफ इंडिया” ग्रुप्स में वीडियो शेयर। इनमें 1000 से ज्यादा मेंबर्स। फर्जी यूट्यूब चैनल्स पर अपलोड किया।

Chhath Puja 2025 : छठ पूजा का तीसरा दिन आज, जानिए डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की सही विधि और महत्व

पुलिस अब रिक्रूटमेंट चेन खोज रही। ऑपरेशन गोपनीय था। पड़ोसियों को शक न हुआ। भोपाल का पुराना कनेक्शन भी उजागर। चार साल पहले ATS ने जमात-ए-मुजाहिदीन के 4 आतंकियों को ऐशबाग और करोंद में पकड़ा। वे स्लीपर सेल बना रहे थे। यह नया मॉड्यूल उसी इलाके से जुड़ा। स्पेशल सेल ने दिल्ली-एमपी में कई जगह छापे मारे थे । फिलहाल जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *