Bihar Election 2025 : भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह और शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी लिस्ट में हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी प्रचार करेंगे। भाजपा ने भोजपुरी सितारों को भी जगह दी है। पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ उम्मीदवारों के लिए रैलियां करेंगे।
अन्य प्रमुख नामों में स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, सीआर पाटिल, दिलीप कुमार जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रेनू देवी, प्रेम कुमार, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति और सतीश चंद्र दुबे हैं। इसके अलावा राज भूषण चौधरी, अश्विनी कुमार चौबे, रविशंकर प्रसाद, नंद किशोर यादव, राजीव प्रताप रूडी, संजय जायसवाल, विनोद तावड़े, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप कुमार सिंह, गोपालजी ठाकुर और जनक राम भी बिहार में उतरेंगे।
कांग्रेस ने भी पहले चरण के लिए 40 स्टार कैंपेनर्स की सूची जारी की। इसमें पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत और केसी वेणुगोपाल प्रमुख हैं। मध्य प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जगह मिली।
Acid Attack : लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा पर एसिड से हमला, दोनों हाथ झुलसे
अन्य नामों में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, कृष्णा अल्लावरू, सुखविंदर सुक्खू, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद और अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हैं। पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीत रंजन भी लिस्ट में हैं।
मनोज राम, अल्का लांबा, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवाणी, अनिल जयहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब और सुबोध कांत सहाय भी प्रचार करेंगे।
एनडीए vs महागठबंधन का मुख्य मुकाबला
बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। एनडीए में भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें मिली हैं। चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, आरएलएम और हम को 6-6 सीटें दी गई हैं। भाजपा ने अपनी 101 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का नेतृत्व तेजस्वी यादव कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं।
Chhath Puja 2025 : छठ पूजा का तीसरा दिन आज, जानिए डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की सही विधि और महत्व
चुनाव का शेड्यूल
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को होगी। कुल 243 सीटों पर वोटिंग होगी। एनडीए विकास और सुशासन पर जोर दे रहा है। महागठबंधन बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे उठा रहा है। दोनों गठबंधनों के स्टार प्रचारक अब जोर-शोर से प्रचार शुरू कर देंगे।