Latest

Bihar Election 2025 : राहुल गांधी को डूब मरना चाहिए…CM मोहन यादव बोले- सेना के पराक्रम पर सबूत मांगते हैं कांग्रेसी सांसद

CM Mohan Yadav

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणभेरी बज चुकी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पश्चिम चंपारण जिले के शेरा बाजार खेल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे और अन्य भाजपा-जदयू नेताओं के साथ मंच पर मौजूद रहे। यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वे देश का अपमान करते हैं। वहीं, नीतीश कुमार सरकार को NDA की हैट्रिक का भरोसा जताया। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने जदयू के पूर्व मंत्री खुर्शीद फिरोज पर तंज कसा।

Vidisha News : सोयाबीन भावांतर योजना शुरू, 7 मंडियों और 2 उप-मंडियों में सोयाबीन बेचें किसान

मोहन यादव का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा में कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी और कांग्रेस को डूब मरना चाहिए। विदेश में जाकर देश का अपमान करते हैं। सेना के पराक्रम पर सबूत मांगते हैं।” यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

बताया कि मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सर्वोच्च पद पर पहुंचाया। महादलित आयोग बनाया। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। उन्होंने बिहार की जनता से अपील की, “ऐसे नेता चुनें जो देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए खड़े रहें। कांग्रेस-राजद सिर्फ वादे करती हैं। भाजपा राष्ट्रहित में काम करती है।”

Raisen News : नेपाल धाकड़ के परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन, आरोपी नीलेश ठाकुर को फांसी की मांग, जानिए पूरा मामला

यादव ने NDA सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि बिहार में विकास की नई गति आएगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हैट्रिक लगेगी। जनता विश्वास करे। यह बयान बिहार चुनाव के पहले चरण के नामांकन के बीच आया। NDA और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है।

सतीश चंद्र दुबे की नीतीश सरकार पर तारीफ

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने नीतीश कुमार की तारीफ की। कहा, “नीतीश के आने से बिहार बदला। 2005 से पहले बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। अब मुख्यमंत्री साइकिल योजना से बच्चे ट्रिन-ट्रिन करते पढ़ने जाते हैं। सड़कें बनीं। बिजली हर घर पहुंची।” दुबे ने NDA की एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि बिहार फिर विकास की राह पर चलेगा। जनता NDA को जिताएगी।

Chhath Special Train : रानी कमलापति से छठ स्पेशल ट्रेन आज, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया रेलवे स्टेशन पर रुकेगी

संजय जायसवाल का खुर्शीद फिरोज पर तंज

भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जदयू के पूर्व मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद पर कटाक्ष किया। कहा, “2020 में भाजपा ने हर जगह जोरदार प्रचार किया। लेकिन सिकटा विधानसभा में नहीं। वहां ‘नकामा लूटेरा’ प्रत्याशी था। जो सड़क तक डकार जाता था।” जायसवाल ने कहा कि जनता अब ऐसे नेताओं की असलियत जानती है। विकास, रोजगार और जनहित पर वोट देगी। यह टिप्पणी सिकटा क्षेत्र के पुराने विवाद को ताजा कर रही।

बिहार चुनाव का माहौल

बिहार चुनाव 2025 में NDA और महागठबंधन के बीच कड़ी लड़ाई है। NDA में भाजपा-जदयू की एकजुटता। महागठबंधन में तेजस्वी यादव को CM फेस बनाया गया। अमित शाह ने नीतीश कुमार को NDA चेहरा बताया।

Narmadapuram Rail Accident : सोनतलाई स्टेशन के पास ट्रेन से गिरे एक की मौत, 36 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम

लेकिन तेजस्वी ने कहा कि भाजपा नीतीश को CM नहीं बनाएगी। पहले चरण का नामांकन चल रहा। पीएम मोदी ने समस्तीपुर में रैली की। कहा कि NDA बिहार को नई रफ्तार देगी। विपक्ष पर ‘जंगल राज’ का तंज कसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *