Latest

RKM Power Plant Incident : RKM पावर प्लांट में 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूरों की मौत 6 गंभीर

lift fell at the RKM Power Plant

RKM Power Plant Lift Fell : सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। यहां बॉयलर मेंटेनेंस के दौरान मजदूरों को ले जा रही एक लिफ्ट 131 फीट की ऊंचाई से अचानक गिर गई। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।

सक्ती की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह घटना मंगलवार रात जिले के उच्चपिंडा गाँव के डभरा इलाके में आरकेएम पावरजेन प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में हुई।

Toxic Cough Syrup : बैतूल में 2 मेडिकल स्टोर सील, कलेक्टर ने 131 दवाखानों की कराई जांच

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में मृतक और घायल मजदूर उत्तर प्रदेश और झारखंड के रहने वाले हैं। हादसे के वक्त लिफ्ट में कुल 10 मजदूर थे। वे सभी प्लांट की पांचवीं मंजिल पर जा रहे थे। गिरते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि, हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। घायल मजदूरों को डभरा से रायगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *