Toxic Cough Syrup : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में छिंदवाड़ा के Coldrif कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर 131 दवा दुकानों और एजेंसियों पर छापेमारी हुई। जांच में पता चला कि Coldrif सिरप पिछले 13 वर्षों से जिले में नहीं बिका। दो मेडिकल स्टोर सील किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज हुरमाड़े ने दुकानों की सूची सौंपी। तहसीलदार, नायब तहसीलदार और बीएमओ की संयुक्त टीम ने जांच की। आमला ब्लॉक के बोरदेही में बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे की टीम ने जगन्नाथ यदुवंशी का दुकान-क्लिनिक और मोहबे का क्लिनिक-लैब सील किया। यह अभियान दूषित दवाओं को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
एसडीएम अभिजीत सिंह के नेतृत्व में बैतूल में मेडिकल एजेंसियों और दुकानों की गहन जांच हुई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ‘Coldrif’ सिरप की जिले में न तो कोई एजेंसी है और न ही पिछले 13 वर्षों से इसकी बिक्री हुई है।
यह कार्रवाई जामुन बिछुआ गांव के मृतक बालक गर्मित की मां फूलकली की शिकायत के आधार पर की गई। इसके अलावा मोहबे का क्लिनिक और लैब सील किया गया है। वह बगैर अनुमति लैब और क्लिनिक चला रहा था।
Sehore News : RSS पदाधिकारी से अभद्रता, हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव, SI लाइन अटैच
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित सिरप पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीमें अभी भी जांच में जुटी हुई हैं।